Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

लखटकिया सूट से चाय वाले की किस्मत नहीं बदली : कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार का जुमलेबाजी को लेकर मोदी पर हमला
कन्हैया कुमार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2016

Last updated on: Apr 27, 2016, 00:00 IST

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने आई-फोन रखने और हवाई जहाज से घूमने के आरोपों का बुधवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास आई-फोन तो नहीं है, और होता तो भी इससे गरीबी का सवाल खत्म नहीं हो जाता। कन्हैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में याद दिलाया कि लखटकिया शूट से इस देश के चाय वाले की हालत नहीं सुधरी है। कन्हैया ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा है, "कृपया जनता के मुद्दों पर काम करें, दूसरों के चरित्र हनन से लोगों को रोटी नहीं मिलेगी। जेल में डालने, लाठी मारने और गाली देने से शिक्षा और रोजगार का मसला हल नहीं होगा। मेरे पास तो आई-फोन नहीं है अगर होता भी तो क्या इससे देश की गरीबी का सवाल खत्म हो जाएगा? मोदी जी आपके लखटकिया शूट से चाय वाले की हालत नहीं सुधरी है।"

कन्हैया ने कहा है, "यह मुल्क एक दुखद और भयानक दौर से गुजर रहा है। जो ताकतवर हैं, उन्हें कमजोरों की बन रही एकता से डर लग रहा है। शायद यही वजह है कि खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा और उसके समर्थकों के पास हमारे सवालों का, मुद्दों का कोई जवाब नहीं बचा है। वे चरित्र-हनन पर उतारू हो गए हैं।"कन्हैया ने कहा, "उन्हें घबराहट हो रही है कि एक गरीब इंसान गरीबी दूर करने का उपाय क्यों सुझा रहा है। इसलिए वे हमारी पहचान को निशाना बना रहे हैं।"छात्र नेता ने कहा, "वे कहते हैं कि पब्लिसिटी चाहिए, हवाई जहाज से घूमता है, एप्पल का मोबाइल है। मैं इन बातों को गैरजरूरी समझता हूं, इसलिए कोई जवाब नहीं देता। क्योंकि पब्लिसिटी तो मोदी जी ने अपने फायदे के लिए दी, ताकि लोगों को उनके असली मसले से ध्यान भटकाया जा सके और जब आप यह कर पाने में कामयाब नहीं हो पा रहे तो आपके भक्त मुझसे किराये का हिसाब मांग रहे हैं।"

कन्हैया ने आगे कहा, "साहब, ईमानदारी से इस देश की आम जनता के सवाल को लेकर जब आप संघर्ष करते हैं, तो देश की जनता ऐसी है कि आपको अपने सर-आंखों पर बिठा लेती है, और आपके जुमलों को भी सच मानकर ही इस देश की जनता ने आपको अपना बहुमत दिया है।"कन्हैया ने फेसबुक पोस्ट में कहा, "हमारा सवाल व्यक्ति का नहीं समाज का है, इसलिए व्यक्तिगत चरित्र-हनन से आप हमारे संघर्षो को नहीं मिटा पाएंगे। रोहित के साथ भी यही किया गया। लेकिन सामाजिक न्याय की लड़ाई आज भी जिंदा है।"

 

Tags: Kanhaiya Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD