Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री ने प्राथमिकता कार्यक्रमों को लागू करने में उत्‍कृष्‍टता के लिए पुरस्‍कार प्रदान किए

प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी	21 अप्रैल, 2016 को नई दिल्‍ली में 10वें सिविल सेवा दिवस समारोह के दौरान
प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल, 2016 को नई दिल्‍ली में 10वें सिविल सेवा दिवस समारोह के दौरान 'प्राथमिकता कार्यक्रमों के कार्यान्‍वयन में उत्‍कृष्‍टता' के लिए पुरस्‍कार प्रदान करते हुए।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Apr 2016

Last updated on: Apr 21, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 10वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर प्राथमिकता कार्यक्रमों को लागू करने में उत्‍कृष्टता के लिए पुरस्‍कार प्रदान किए। प्राथमिकता कार्यक्रम प्रधानमंत्री जनधन योजना े(पीएनजेएसवाई) के लिए नागांव असम को पूर्वोत्‍तर एवं पहाड़ी राज्‍य श्रेणी में, केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ और अन्‍य राज्‍य समूह में नॉर्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल को पुरस्‍कार प्रदान किए गए। स्‍वच्‍छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अ‍धीन पश्चिम सिक्किम और राजस्‍थान में बीकानेर को क्रमश: पूर्वोत्‍तर एवं पहाड़ी राज्‍यों तथा अन्‍य राज्‍यों की श्रेणियों में पुरस्‍कार प्रदान किए गए। स्‍वच्‍छ विद्यालय कार्यक्रम के तहत अनंतनाग, जम्‍मू-कश्‍मीर, दादरा और नगर-हवेली तथा अनंतपुरम, आंध्र प्रदेश को क्रमश: पूर्वोत्‍तर एवं पहाड़ी राज्‍यों, केंद्र शासित प्रदेशों और अन्‍य राज्‍य समूह में पुरस्‍कृत किया गया। मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड योजना के कार्यान्‍वयन में हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश और बलरामपुर, छत्‍तीसगढ़ को क्रमश: पूर्वोत्‍तर एवं पहाड़ी राज्‍य तथा अन्‍य राज्‍य समूह में पुरस्‍कार दिए गए।

प्रधानमंत्री ने पुरस्‍कार विजेताओं को उनके सफल प्रयासों के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्‍य सिविल सेवकों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हो सकती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष पुरस्‍कारों पर विचार करने के लिए 74 सफलता की कहानियों को चुना गया, जो यह दर्शाती है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस दिशा में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्‍होंने कहा कि यह फिर भी केवल भारत के 10 प्रतिशत जिलों का प्रतिनिधित्‍व करती है। उन्‍होंने सभी जिलों से इस बारे में अधिक सक्रिय होने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने सिवि‍ल सेवकों से लोगों के हित में उद्देश्‍यों को प्राप्‍त करने के लिए नये तरीके सोचने और उनका प्रयोग करने में साहसी होने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने सिविल सेवकों से अपने-अपने संगठनों और विभागों में परिवर्तन का एजेंट बनने का आह्वान किया। सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 21 सदी में सिविल सेवकों को अपनी भूमिका को फिर से परिभाषित करने तथा नियंत्रित करने वाली, विनियमित करने वाली और प्रबंधकीय क्षमताओं से आगे बढ़ने और अपने आप को एक परिवर्तन एजेंट के रूप में सोचने की जरूरत है।प्रधानमंत्री ने सिविल सेवकों से टीम बनाने के लिए कहा। उन्‍होंने कहा कि उनके ‘रिफॉर्म टू ट्रांसफोर्म’ मंत्र की सिविल सेवकों द्वारा ‘रिफॉर्म टू परफॉर्म टू ट्रांसफॉर्म’ के रूप में व्‍याख्‍या की जानी चाहिए।

शासन के प्रमुख क्षेत्रों में उनकी पहल पर गौर करने के लिए सचिवों की हाल की समितियों का स्‍मरण करते हुए उन्‍होंने कहा कि अधिकारियों ने इन मुद्दों के लिए कार्यालय समय के बाद और छुट्टी के दिनों में भी स्‍वेच्‍छा से काम किया है। उन्‍होंने कहा कि इन टीमों ने सफलतापूर्वक लीक तोड़कर नये विचार और सुझावों को प्रस्‍तुत किया है। इन्‍होंने इस कार्य के लिए 10,000 श्रम घंटे समर्पित किए हैं।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने चेंजमेकर्स और ट्रांसफार्मिंग इंडिया नामक दो पुस्‍तकों का भी विमोचन किया। इस अवसर पर केंद्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास स्‍वतंत्र प्रभार, प्रधानमंत्री कार्यालय, जनशिकायतें एवं पेंशन , परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि पिछले दो वर्षों में सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा ‘न्‍यूनतम सरकार अधिकतम शासन’ देने के लिए निर्धारित लक्ष्‍यों की दिशा में अधिक नागरिक केंद्रित हो गई है। भारत की 65 प्रतिशत से अधिक जनसंख्‍या 35 वर्ष से कम आयु की है। इसलिए नागरिक केंद्रित, युवा केंद्रित हो गया है। 

उन्‍होंने प्रशासनिक सुधार और जन शिकायतें विभाग की पहलों का उल्‍लेख किया जिनमें अपने अनुभव साझा करने के लिए सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के लिए अनुभव पोर्टल ‘भविष्‍य’, नागरिकों द्वारा कागजातों का स्‍वयं सत्‍यापन और जूनियर ग्रेड सेवाओं के लिए इंटरव्‍यू समाप्‍त करना शामिल हैं। डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि लगभग ऐसी 90 प्रतिशत शिकायतों का विभाग द्वारा निराकरण किया जा रहा है और उन्‍होंने नागरिकों को अपनी शिकायतों के निराकरण के संबंध में जानकारी लेने के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के लिए काम के अनुकूल वातावरण बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। ये पहल ट्रांसफर नीति और काम के लिए पुरस्‍कारों, एलटीसी की सुविधा और योग कक्षाओं के बारे में है। उन्‍होंने कहा कि भविष्‍य में ‘गवर्नेंस विद ए डिफरेंस’ के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने पर ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा।

कैबिनेट सचिव श्री पी.के.सिन्‍हा ने कहा कि इस वर्ष पहली बार केंद्र सरकार के प्राथमिकता कार्यक्रम को लागू करने के लिए पुरस्‍कार दिए जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि पुरस्‍कार प्राप्‍त जिलों की सूची संक्षिप्‍त करने के लिए स्‍थल दौरों सहित बहुत परिश्रम किया गया है। नीति आयोग के सीईओ श्री अमिताभ कांत ने सचिवों के समूह की रिपोर्टें लागू करने की स्थिति पर प्रजेंटेंशन दिया। उन्‍होंने समग्रता और समानता के साथ त्‍वरित विकास, रोजगार सृजन, रणनीतियां, स्‍वास्‍थ्‍य एवं शिक्षा, वैश्विक पहुंच एवं गुणवत्‍ता, सुशासन- चुनौतियां एवं अवसर, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में किसान केंद्रित मुद्दे, स्‍वच्‍छ भारत और गंगा संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण एवं निपुनता तथा नवाचार बजट और प्रभावी कर्यान्‍वयन सहित 8 विषयों के संबंध में की गई और की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। विस्‍तृत प्रस्‍तुतिकरण का लिंक http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2016/apr/p201642101.pdf पर उपलब्‍ध है।

सिविल सेवा दिवस समारोह का कल रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने उद्घाटन किया था। उन्‍होंने केंद्र, राज्‍य जैसे सभी हितधारकों का राष्‍ट्र विकास के साझा उद्देश्‍य के लिए काम करने का आह्वान किया था। सिविल सेवा दिवस समारोह दो दिन तक मनाया गया है, जिसमें विभिन्‍न राज्‍यों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले 1200 से अधिक सिविल सेवक 8 सत्रों में भाग लिया। इन सत्रों की अध्‍यक्षता केंद्रीय मंत्रियों/ श्रेष्‍ठ व्‍यक्तियों ने की। प्रशासनिक सुधार और जन शिकायतें विभाग के सचिव श्री देवेन्‍द्र चौधरी ने सिविल सेवा दिवस समारोह के दौरान अपनी भागीदारी और मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों को धन्‍यवाद दिया। पूर्व कैबिनेट सचिवों, सचिवों राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों और केंद्र तथा राज्‍य सरकारों के विभिन्‍न मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने भी सिविल सेवा दिवस समारोह में भाग लिया।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD