Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शुक्र है चौधरी मित्रसेन का परिवार बच गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Apr 2016

Last updated on: Apr 16, 2016, 00:00 IST

आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों द्वारा जलाए गए हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के रोहतक स्थित 'सिन्धु निवास' को देखने के लिए शनिवार को कैथल जिले के कई तपों से मौजिज व्यक्तियों और हरियाणा फेडरेशन आफ यूनिवर्सिटी व कालेज टीचर एसोसिएशन पहुंची। दोनों संगठनों ने कहा कि उपद्रवी कैप्टन के परिवार को खत्म करने की योजना बनाकर आए थे। यह तो भगवान का शुक्र है कि परिवार किसी तरह से बच गया।कैथल जिले के गांव कुतबपुर के अर्जुन, बलवान, देवीगढ़ के रणदीप सिंह, चुड़ियाराम, रेहड़ा के प्रेमसिंह, संगतपुरा के प्रेम सिंह, संदीप कुमार, प्रीतम सिंह, बलराज सिंह, समेर सिंह समेत अनेक लोगों ने कहा कि सिन्धु निवास की हालत को देखकर यह कहा जा सकता है कि यह काम आंदोलकारियों का नहीं हो सकता है। आंदोलन में छोटी मोटी घटना तो आगजनी की हो जाती है। लेकिन वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी को तो साजिश के तहत ही जलाया गया है। आगजनी की घटना को अंजाम देने से पहले इसकी योजनाएं कई दिन लोगों द्वारा बनाई जा रही थी। प्रेम सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री तो इस पक्ष में थे कि जाटों को आरक्षण मिले। 

बावजूद इसके कोठी को जलाना इस बात का परिचायक है कि यह एक गहरा पडयंत्र था। प्रेम सिंह ने बताया कि उन्होंने भी आरक्षण का आंदोलन अपने जिले कैथल में चलाया था। लेकिन उनके जिले के लोगों ने तो कहीं पर भी एक छोटी से छोटी आगजनी की घटना नहीं की।हरियाणा फेडरेशन आफ यूनिवर्सिटी व कालेज टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रमेश कुमार ने कहा कि कोठी जलाने की घटना को आम नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि जिस तरह से घर जला हुआ है। उससे तो यह साफ साफ हो रहा है कि मकान जलाने की साजिश पहले से ही रची गई थी। यह भी हो सकता है कि घटना को अंजाम देने के लिए ज्वलनशील केमिकल प्रयोग किए गए हों। क्योंकि घर का एक भी कोना ऐसा नहीं बचा है, जो न जला हो। घर की एक-एक चीज टारगेट पर थी। पहले दिन कोठी में आग लगाई गई। लेकिन जब उपद्रवियों को यह जानकारी मिली कि कोठी पूरी तरह से नहीं जली है तो फिर दूसरे दिन आग लगा दी गई। अध्यक्ष ने कहा कि अ तक हम तो सिर्फ यह अनुमान लगा रहे थे कि आगजनी की छोटी मोटी घटना हुई होगी। लेकिन मौका देखने के बाद यह मालूम हुआ कि यहां तो बचा ही कुछ नहीं है। जिन लोगों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है, उनको समाज कभी माफ नहीं करेगा। इतना बड़ा नुकसान झेलने के बाद भी स्व.चौधरी मित्रसेन सिंधु के परिवार ने आपा नहीं खोया। यह सबसे बड़ी बात है। 

 

 

Tags: MIX HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD