Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिमाचल दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर समारोह आयोजित किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

15 Apr 2016

Last updated on: Apr 15, 2016, 00:00 IST

हिमाचल दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर भी समारोह आयोजित किए, जिसमें राष्ट्रीय घ्वज फहराने के अतिरिक्त मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण के केन्द्र रहे।

जिला मण्डी

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने मण्डी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर तिरंगा फहराया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपने गठन के बाद विकास व समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहा। आज हिमाचल प्रदेश देश भर के पहाड़ी राज्यों में आदर्श राज्य के रूप में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के सभी कार्यक्रम व नीतियां आम आदमियों के कल्याण पर केन्द्रित है और गत तीन वर्षों के दौरान प्रदेश में विकास के अनेक आयाम स्थापित हुए हैं।श्रीमती स्टोक्स ने कहा कि सभी को स्वच्छ पेयजल व पर्याप्त मात्रा में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिसपर इस वित्त वर्ष के दौरान 2292 करोड़ रुपये व्यय करने के अतिरिक्त प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 33 करोड़ रुपये की लागत से हैंडपम्प स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मण्डी जिला में 192 पेयजल, 28 सिंचाई तथा दो मल निकासी योजनाओं का कार्य प्रगति पर है।उन्होंने कहा कि 82.18 करोड़ रुपये की लागत से मण्डी शहर के लिए अलग से पेयजल आपूर्ति योजना का निर्माण किया जा रहा है, जिससे शहर में चौबिस घण्टे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

जिला हमीरपुर

स्वास्थ्य, राजस्व एवं विधि मंत्री श्री कौल सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षों के दौरान प्रदेश में 130 स्वास्थ्य संस्थान खोले गए हैं, जिनमें से कुछ को स्तरोन्नत कर मरीजों को और अधिक सुविधाएं प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर, चम्बा और नाहन में तीन नए मैडिकल कालेज खोले जा रहे हैं और बिलासपुर जिला में एम्स स्थापित किया जा रहा है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 56 जीवन रक्षक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में राजस्व विभाग में पटवारियों की कमी चल रही है जिसकी पूर्ति करने के लिये प्रदेश सरकार ने 1120 पटवारियों को प्रशिक्षण देने के लिये भर्ती करने का निर्णय लिया है ताकि प्रशिक्षण उपरान्त उन्हें पटवार सर्किलों में नियुक्त कर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।  उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे पटवारियों की नियुक्ति भी प्रशिक्षण पूर्ण होते ही कर दी जाएगी। 

जिला सिरमौर

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने नाहन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट से सलामी ली। उन्होंने प्रदेश के लोगों को हिमाचल दिवस की बधाई दी और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा. वाई.एस. परमार के योगदान को याद किया।डा. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक कल्याण क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। सामाजिक कल्याण कार्यक्रम व अनुसूचित जाति उप-योजना के तहत इस वित्त के दौरान 1766 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन में बढ़ौतरी की गई है और इस वित्त वर्ष के दौरान 24 हजार नए पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के वीर सिपाहियों ने हमेशा ही राष्ट्र के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि राज्य के वीर सिपाहियों को 1160 मैडल हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता सेनायि की सम्मान राशि को 7500 से बढ़ाकर 10000 रुपये किया है।

जिला किन्नौर

किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में हिमाचल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री अनिल शर्मा ने अध्यक्षता की।श्री अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है, जिससे इन क्षेत्रों में तीव्र विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विश्व बैंक से उद्यान क्षेत्र के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे जनजातीय क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होंगे।उन्होंने इस अवसर पर 16वीं राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के मैडल विजेताओं को भी सम्मानित किया।

जिला चम्बा

चम्बा में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने तिरंगा फहराया।वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने टी.डी. नीति में संशोधन कर लोगों को सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 500 गार्डों की भर्ती की प्रक्रिया प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत तीन वर्षों के दौरान 27000 लोगों को रोजगार प्रदान किया है और आगामी दो वर्षों में 25 हजार लोगों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।चम्बा जिले के विकास की चर्चा करते हुए ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि जिले में विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं के तहत वन विभाग ने गत तीन वर्षों के दौरान 85.84 करोड़ रुपये व्यय किए। उन्होेंने कहा कि चम्बा जिले के सुल्तानपुर में 45 लाख रुपये की लागत से मच्छली आहार संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर शहिदों की विधवाओं को भी सम्मानित किया और अधिकारियों को बेहतर सेवाओं प्रदान करने के लिए पुरस्कार प्रदान किए।

जिला कांगड़ा

आबकारी एवं कराधान मंत्री श्री प्रकाश चौधरी ने धर्मशाला में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के गठन में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंजीकृत व्यापारियों को समयवद्ध व बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं और उन्हें ई-सर्विस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। इनकी क्षमताओं के दौहन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला से चामुंडा के लिए रज्जू मार्ग का निर्माण किया जा रहा है और धर्मशाला के नजदीक डल झील का सौर्न्यकरण भी किया गया है। श्री चौधरी ने कहा कि धर्मशाला को नगर निगम का दर्जा प्रदान किया गया है, जिससे इस शहर का योजनावद्ध विकास व सौन्दर्यकरण सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने धर्मशाला में फुटबाल अकादमी खोलने का निर्णय लिया है।मुख्य संसदीय सचिव श्री नीरज भारती तथा श्री जगजीवन पाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

जिला सोलन

हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उद्योग, श्रम एवं रोज़गार तथा सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, गृह रक्षा, एन.सी.सी., एन.एस.एस. एवं विभिन्न स्कूली छात्रों द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली।

श्री मुकेश अग्निहोत्री ने चम्बाघाट स्थित शहीदी स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेश एवं ज़िलावासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश तेजी से औद्योगिक हब्ब के रूप में उभर रहा है, जहां पर देश भर के प्रमुख औद्योगिक घरानों ने अपनी औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने में अपनी रूचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षों के दौरान 12 हजार करोड़ रुपये की लागत की 219 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें 22 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इनवेस्टर मीट के माध्यम प्रदेश को 4079 करोड़ रुपये की लागत की नई परियोजनओं के प्रस्ताव के अतिरिक्त 60 विस्तार प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई कौशल विकास भत्ता योजना के अन्तर्गत अब तक 1.8 लाख युवा लाभान्वित हुए हैं।उद्योग मंत्री ने कहा कि गत तीन वर्षों के दौरान प्रदेश में 29 नए कालेज खोले गए हैं, जिनमें से चार कालेज सोलन जिला में खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि सोलन में 26 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय के निर्माण के अतिरिक्त सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बहुउद्देशीय सांस्कृतिक केन्द्र स्थापितकिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि सोलन तक फोरलेन राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और सोलन से कैथलीघाट तक फोरलेन सड़क निर्माण पर 450 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

 

जिला शिमला

शिमला के ऐतिहासिक रिज़ मैदान पर हिमाचल दिवस के जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष श्री बृज बिहारी लाल बुटेल ने की। उन्होंने ध्वजारोहण के उपरान्त आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली।श्री बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानी व कृषि क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है, जिसके लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं व कार्यक्रम आरम्भ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विश्व बैंक पोषित 1115 करोड़ रुपये की बागवानी विकास परियोजना कार्यान्वित की जा रही है। इसके अतिरिक्त कृषि एवं बागवानी गतिविधियों के विविधिकरण तथा जलवायु प्रतिरोधक बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 111.19 करोड़ रुपये की डा. वाई.एस. परमार स्वरोजगार योजना तथा 154 करोड़ रुपये की राजीव गांधी सूक्ष्म योजना कार्यान्वित की जा रही है।श्री बुटेल ने कहा कि शिमला जिले में गत वर्ष 4.73 लाख मीट्रिक टन फलों का उत्पादन हुआ है और फल उत्पादकों को उनके बागीचों के नवीनीकरण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

जिला कुल्लू

कुल्लू कि ढालपुर मैदान में आज जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री श्री सुजान सिंह पठानिया ने की। उन्होंने इस अवसर पर ध्वजारोहण के उपरान्त भव्य परेड़ की सलामी ली। इस अवसर पर श्री पठानिया ने कहा कि 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश के गठन के बाद राज्य ने विकास की अनेक ऊंचाईयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में जल विद्युत की अपार संभावनाएं हैं, जिनके दोहन के लिए सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान सरकारी क्षेत्र में ही 265 मैगावाट अतिरिक्त क्षमता के दोहन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा की बचत के लिए प्रदेश में एलईडी प्रोत्साहन योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस वित्त वर्ष के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को 410 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान करेगी।श्री पठानिया ने कहा कि कुल्लू विद्युत सर्कल के लिए इस वर्ष 27 करोड़ रुपये से अधिक के बजट का प्रावधान किया गया है। ग्राम ज्योति योजना के तहत कुल्लू जिला को 10.50 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।

जिला लाहौल-स्पीति

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में हिमाचल दिवस समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। उपायुक्त लाहौल स्पीति श्री विवेक भाटिया ने राष्ट्र ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय व दूरदराज क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला के चहुुुुंमुखी विकास के लिए जनजातीय उपयोजना के तहत प्रदेश के बजट का 09 प्रतिशत भाग हर वर्ष आवंटित किया जाता है। उन्होने बताया कि जिला लाहौल स्पिीति में गत वित्त वर्ष में विभिन्न विकासात्मक कार्या के लिए जनजातीय उपयोजना के तहत 52 करोड रूपये 59 लाख बजट का प्राबधान किया गया। इस के अतिरिक्त विषेष केन्द्रीय सहायता के अन्तर्गत जिले के लिए एक करोड 59 लाख रूपये विभिन्न विकास कार्यो के लिए गत वित्त वर्ष में बजट का प्राबधान किया गया।

जिला ऊना

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा परिवहन मंत्री श्री जी.एस. बाली ने ऊना में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता की।श्री बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को सुरक्षित आरामदायिक यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पथ परिवहन निगम के बेड़े में 1231 नई बसें शामिल की गई हैं। इसके अतिरिक्त 300 और बसें खरीदी जाएंगी, जिनमें से 200 बसें राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही पर्यावरणमुक्त इलैक्ट्रोनिक परिवहन प्रणाली आरम्भ करने जा रही है, जिसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी है।परिवहन मंत्री ने प्रथम मई, 2016 से दिल्ली से चिंतपूर्णी तथा ज्वालाजी के लिए दो नई वोल्वो बसें आरम्भ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम पथ परिवहन निगम के सहयोग से राज्य के बस अड्डों पर ‘राजीव थाली’ योजना आरम्भ करेगी, जिसके तहत 25 रुपये प्रति थाली की दर से भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए पहला इण्डिय ऑयल डिपो स्वीकृत किया गया है, जो शीघ्र ही ऊना के निकट रामपुर में क्रियाशील कर दिया जाएगा।श्री बाली ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 24 नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और 2 इंजीनियरिंग कालेज खोले हैं तथा ऊना जिला में आई.आई.टी. खोला जा रहा है, जबकि सिरमौर जिला में आई.एम.ए. खोला गया है। विधायक श्री सतपाल सिंह सत्ती तथा श्री वीरेन्द्र कंवर इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD