Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पूनिया, बालू, दाड़न खाप के प्रतिनिधियों ने देखी कोठी की हालत,राजनीतिक रंशिज के चलते जलाई गई कोठी

परिवार के लोगों ने भाग कर बचाई जान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक (हरियाणा) , 11 Apr 2016

Last updated on: Apr 11, 2016, 00:00 IST

आरक्षण के नाम पर जिन लोगों ने रोहतक में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का आवास जलाया है ऐसे तत्वों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। यह बात सोमवार को यहां सिंधु भवन की आगजनी व नुकसान का जायजा लेने आई पूनिया खाप, बालू खाप एवं दाड़न खाप के प्रतिनिधियों ने कही। उन्होंने एक मत से कहा कि घर जलाने के साथ-साथ ये उपद्रवी परिवार के लोगों को भी मारने का मन बना कर आए थे। उन्होंने कहा कि सिंधु भवन पर हमला आरक्षण का मामला न होकर एक पूर्व नियोजित षड़यंत्र था।सिंधु भवन की आगजनी का जायजा लेने वालों में पूनिया खाप के उप-प्रधान जयवीर सिंह मतलोडा, बयाना खेड़ा के भान सिंह, कुम्भाखेड़ा के सेवासिंह, सरहेड़ा के अजीत सिंह, सुरेंद्र फौजी,  हेड मास्टर अमर सिंह, जसवंत सिंह, बालू खाप के रमेश कुमार बालू, बलदेव सिंह चौशाला, ओमप्रकाश बालू, राजेश कुमार, राजू, जोगीराम, हवा सिंह, शमशेर सिंह, राजीव, दिलबाग सिंह, दारा सिंह, रामेहर सारन, दाड़न खाप के कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे।

पूनिया खाप के उप-प्रधान जयवीर सिंह मतलोडा ने कहा कि वित्त मंत्री की कोठी को जलाने की घटना की वे कडे शब्दों में निंदा करते हैं। हम इस हक में नहीं हैं कि किसी का मकान जलाया जाए। आंदोलनकारी ऐसा कभी नहीं करते। इसे सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि  सारा घटनाक्रम देखकर साफ लगता है कि इसमें राजनीतिक रंजिश रही है।बालू खाप के बलदेव सिंह चौशाला ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। समाज में ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।दाड़न खाप के कुलदीप सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत बुला कर दोषियों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। किसी का घर जलाना आंदोलन का हिस्सा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि विडियो क्लीपिंग में षड़यंत्रकारी साफ नजर आ रहे हैं। परिवार के लोग किस तरह जान बचा कर भाग रहे हैं, यह देखकर रौंगटे खडे  हो जाते हैं। असली दोषियों को सामने लाया जाना चाहिए। खाप प्रतिनिधियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वे इस दुख की घड़ी में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के परिवार के साथ खडे हैं। 

 

Tags: MIX HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD