Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

खापों का प्रस्ताव, सिंधु भवन हो आबाद, खाप प्रतिनिधि बोले, सिंधु भवन की राख उठाने को तैयार

तन, मन धन से साथ देने को तैयार खापें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक (हरियाणा) , 07 Apr 2016

Last updated on: Apr 07, 2016, 00:00 IST

हरियाणा के तीन जिलों रोहतक, सोनीपत, झज्जर में जाट आरक्षण आंदोलन शुरू करने वाली समिति एवं खाप पंचायतों ने राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के रोहतक स्थित निवास 'सिंधु भवन' में हुई आगजनी की कड़ी निंदा की है। सिंधु भवन में हुई बर्बरता को देखने के बाद खाप प्रधानों ने वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु से कहा कि वे सभी दुख की इस घड़ी में उनके साथ हैं। खाप मुखियाओं ने प्रस्ताव रखा कि सिंधु परिवार पुन: इस घर को आबाद करे। इसके लिए वे घर की राख उठाने को तैयार हैं। रोहतक स्थित सिन्धु भवन में पिछले कई दिनों के खाप नेताओं के आने का सिलसिला जारी है. खाप नेता उस मंज़र को देखने आ रहे हैं जो सिन्धु भवन में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की वजह से हर किसी की जुबां पर है. सिन्धु भवन का हाल देखकर यहाँ पहुंचे खाप नेता द्रवित हो जाते हैं. खाप नेता यह मानते हैं की सिन्धु भवन में हुई आगजनी आन्दोलन की नहीं बल्कि एक राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा थी जिसे कुछ राजनीतिक महत्त्वकांक्षा रखने वाले लोगों ने अंजाम दिया था. ब्रहस्पतिवार को नांदल खाप के प्रधान महेंद्र सिंह नांदल, 84 खाप के प्रधान हरदीप अहलावत, महम चौबीसी के प्रधान तुलसी ग्रेवाल, दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया, हुड्डा खाप से धर्मपाल हुड्डा व इंद्र सिंह हुड्डा, सुनारियां सतगामा के प्रधान प्रकाश, जाट धर्मशाला जींद के प्रधान आजाद सिंह पंवार, मुंढाल 24 तपा के प्रधान कृष्ण मुंढालिया, गुलिया खाप के रणबीर सिंह आदि ने सिंधु भवन में हुई आगजनी का जायजा लिया। 

उन्होंने इस पर अफसोस जताते हुए कहा कि समाज के हर आदमी को इस आगजनी का दर्द है। सिंधु परिवार उन्हें जहां खड़ा करेगा, वे तैयार हैं। समाज के लोग आत्मा से दुखी हैं और खाप के लोग उनके साथ तन मन धन से साथ हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन अपनी जगह है, लेकिन जिस तरह आगजनी की गई है। ऐसे आरोपी माफी के लायक नहीं हैं। खाप नेताओं के मुताबिक़ सिन्धु भवन में हुई आगजनी और तोड़फोड़ एक षड्यंत्र का हिस्सा नज़र आती हैं. यह षड़यंत्र आन्दोलन की आड़ में किया गया ताकि सभी को यह लगे की आन्दोलनकारियों ने ही इसे अंजाम दिया. सिन्धु भवन पहुंचे खाप नेतओंन में जाट महासभा करनाल के संस्थापक शमशेर संधु, प्रधान जोगेंद्र लाठर, महासचिव वीरेंद्र, सुखपाल सिंह संधु मार्केट कमेटी घरौंडा के पूर्व चेयरमैन, ईश्वर सिंह कालीरमन, सतरोल खाप के प्रधान सूबेदार इंद्र मोर, हठी सिंह सरपंच बादशाहपुर, तीर्थ सरपंच, सतरोल खाप सचिव जग्गा पहलवान, सोनू मोर, जाट सभा गुड़गांव के प्रधान अत्तर सिंह संधु, जबरजसत आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलबीर जागलान, रमेश जागलान, दयाचंद जागलान आदि थे।

 

Tags: MIX HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD