Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीएसआईआर प्रयोगशालाओं के आकलन के लिए मानदंड हो : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Apr 2016

Last updated on: Apr 07, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) से जुड़े प्रयोगशालाओं के आकलन के लिए मानदंड निर्धारित करने का आह्वान किया है। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को कहा गया कि सीएसआईआर सोसाइटी की बुधवार की बैठक में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद राष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान कर रहा है और इसकी एक प्रमुख भारतीय प्रवर्तक के रूप में पहचान है। सीएसआईआर सोसाइटी की 38 प्रयोगशालाएं, 39 केंद्र, 3 नवाचार परिसर और 5 इकाइयां हैं। यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की देखरेख में चलने वाला निकाय है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि सीएसआईआर के वैज्ञानिक समुदाय को देश के विभिन्न इलाकों के लोगों की कम से कम 100 समस्याओं की सूची बनानी चाहिए और निश्चित समयसीमा में प्रौद्योगिकी के माध्यम से उसका समाधान पेश करने की चुनौती स्वीकार करना चाहिए। मोदी ने कहा कि सीएसआईआर को आदिवासी लोगों के बीच सिकल-सेल एनेमिया, रक्षा उपकरण उत्पादन, सैनिकों के लिए जीवन रक्षक उपकरणों, सौर ऊर्जा से जुड़े नवोन्मेष और कृषि जैसे क्षेत्रों में नई खोज करनी चाहिए। बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि वे सीएसआईआर आम आदमी के जीवन को तकनीकी समाधान के माध्यम से बेहतर बनाए तथा गरीबों की समस्याओं को दूर करे।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD