Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत, सऊदी ने 5 समझौतों पर हस्ताक्षर किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियाद , 03 Apr 2016

Last updated on: Apr 03, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और सऊदी अरब ने रविवार को पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें से एक आतंकवाद के वित्तीयन और दूसरा व्यापार संवर्धन पर है। मोदी और सऊदी सुल्तान सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के मुताबिक, दोनों देशों के वित्तीय खुफिया इकाइयों ने काले धन की हेराफेरी, आतंकवाद वित्तीयन और संबंधित आपराधों से संबंधित खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहयोग पर एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इनवेस्ट इंडिया और सऊदी अरेबियन जनरल इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ने निवेश संवर्धन सहयोग पर प्रारूप समझौते पर हस्ताक्षर किए।विदेश मंत्रालय और सऊदी श्रम मंत्रालय ने साधारण श्रेणी के कामगारों की नियुक्ति पर श्रम सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।हस्तशिल्प में सहयोग के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट और सऊदी कमिशन फॉर टूरिज्म एंड नेशनल हेरीटेज ने कार्यकारी कार्यक्रम से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए।

पांचवां समझौता तकनीकी सहयोग कार्यक्रम पर है, जिसपर भारतीय मानक ब्यूरो और सऊदी मानक, मेट्रोलॉजी और गुणवत्ता संगठन ने हस्ताक्षर किए।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD