Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

सतलुज-यमुना लिंक नहर व मुख्यमंत्री पंजाब के पक्ष ने साबित कर दिया है कि अकाली-भाजपा सरकार लोगों की हिमायती है:हरसिमरत कौर बादल

कांग्रेस नेता कैप्टन अमरेन्द्र सिंह भ्रष्टाचार का दूसरा नाम ,केन्द्रीय मंत्री ने गांव हरराएपुर, गोनियाणा में किया गाऊशालाओं का उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 01 Apr 2016

Last updated on: Apr 01, 2016, 00:00 IST

सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर पंजाब के किसानों के हित के लिए खड़े होकर अह्म फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री पंजाब स.प्रकाश सिंह बादल ने यह साबित कर दिया है कि अकाली-भाजपा सरकार राज्य के लोगों की सबसे बड़ी हिमायती है। इस बात का प्रगटावा केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पत्रकारों के एक प्रश्र क ा  उत्तर देते किया। श्रीमती बादल ने आज गांव हरराएपुर और गोनियाणा में नई बनीं गऊशालाओं का उद्घाटन किया, वेरका मिल्क प्लांट में नए आईस क्र ीम प्लांट का नींव पत्थर रखा। इसके अतिरिक्त उन्होंने गांव भोखड़ा, नहींयांवाली, अमरगढ़ तथा जीदा में संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान पंचायतों को फंडों का वितरण किया।बादल ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने एस वाई एल द्वारा पंजाब के पानी का वितरण किया  जबकि इससे पहले भी पंजाब के साथ चंडीगढ़ और पंजाबी बोलने वाले जिलों को लेकर भेदभाव किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि एस वाई एल के मुद्दे को जनहित और ऐतिहासिक फैसले के साथ निपटारा करते हुए श्री बादल ने किसानों की 30 वर्ष पुरानी ज़मीनें वापिस की तथा राज्य के पानी के मसीहा बने। 

उन्होंने एक अन्य प्रश्र का उत्तर  देते कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह एक भ्रष्टाचार का पुतला हैं।  2011 में उनकी अपनी केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने  उनके विरूद्ध इन्फोर्समेंट डायरैक्टोरेट से तफतीश करवकाई थी और अब राज्य में कई कांग्रेस नेता तथा कार्यकत्र्ता उनके विरूद्ध हो गए थे। उन्होंने बताया कि राज्य में कांग्रेस पार्टी अपने अंतिम सांसों पर है तथा बहुत शीघ्र ही बाकी राज्यों की तरह पंजाब में इसका सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि खडूर साहिब बॉय इलैक्शन का बॉयकाट करके कांग्रेस ने इस बात का पक्का सबूत दे दिया है कि वह राज्य में अपना आधार खो चुकी है।बादल ने कहा कि पी पी पी जैसी आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस की बी-टीम ही है, जो लोगों को गुमराह करके अपना राजनीति लाभ लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनावों के समय भी केजरीवाल अपने  बच्चों की कसम लेकर कहते थे कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। पर उन्होंने कांग्रेस के समर्थन के साथ दिल्ली में अपनी सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में पुन:चुनाव हुए तो, कांग्रेस पार्टी ने अपनी सभी वोटें आप पार्टी को ट्रांसफर कर दी,  जिससे कांग्रेस का एक भी एम एल ए ना बन सका।उन्होंने क हा कि अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी कांग्रेस की बी टीम बनकर अकाली-भाजपा सरकार को रोकने की कोशिश कर रही है।  उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कार्य लोगों को गुमराह करने के इलावा कुछ भी नहीं है। 

 Ÿ श्रीमती बादल ने मिल्क प्लांट, बठिंडा में आधुनिक डेयरी व आईस क्रीम प्लांट का नींव पत्थर रखा। इसी प्रकार उन्होंने गांव गिल पत्ती में 2 प्रोजेक्टों और आर ओ प्लांट का उद्घाटन किया। गांव भोखड़ा में नए पार्क का उद्घाटन किया। सी सी फलोरिंग प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा और भोखड़ा, कोठे इन्द्र सिंह वाला और कोठे नत्था सिंह वाला गांवों का संगत दर्शन कार्यक्रम किया। इसी तरह गांव नहीयांवाली में उन्होंने नहीयांवाली के अतिरिक्त गांव खियालीवाला और महिमा सवाई के लोगों की समस्याएं संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान सुनीं।इस अवसर पर विधायक बठिंडा /देहाती/ श्री कोटफत्ता, डिप्टी कमिश्रर बठिंडा डा. बसंत गर्ग, उप मु यमंत्री पंजाब के ओ एस डी श्री मोहनीश़ कुमार तथा श्री हरिन्द्र सिंह सरां, मेयर श्री बलवंत राए नाथ, एस डी एम बठिंडा श्री अनमोल सिंह धालीवाल, डी उी पी ओ श्री अरूण जिंदल, एस पी /एच/ डा.नानक सिंह, एस पी /सिटी/ श्री देसराज, जिला प्रेैस सचिव डा.ओम प्रकाश शर्मा आदि भी उपस्थित थे।वेरका मिल्क प्लांट में करवाए गए समागम में मिल्कफैड पंजाब के चेयरमैन स.अमरजीत सिंह सिद्धू, श्री सरूप चंद सिंगला, मु य संसदीय सचिव, यूथ अकाली दल नेता श्री सुखमन सिंह सिद्धू, श्री एच एस जटाणा उप रजिस्टरार, सहकारी सभाएं, बठिंडा, श्री एच एस ग्रेवाल जनरल मैनेजर, मिल्कफैड, समूह बोर्ड ऑफ डायरैक्टजऱ् और जनरल मैनेजर, स.रूपिंदर सिंह सेखों भी मौजूद थे।

 

Tags: Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD