Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

उत्तराखंड के बजट को निर्वाचित विधानसभा ने पारित किया : हरीश रावत

Dehradun: Uttarakhand Chief Minister Harish Rawat addresses a press conference in Dehradun, on March 29, 2016.
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 29 Mar 2016

Last updated on: Mar 29, 2016, 00:00 IST

उत्तराखंड में सत्ता से हटाए गए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के आरोपों का जवाब दिया। रावत ने जोर देकर कहा कि राज्य का वार्षिक बजट निर्वाचित और कार्यरत विधानसभा ने पारित किया है। जेटली ने सोमवार को उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने को उचित ठहराते हुए आरोप लगाया था कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार धन विनियोग विधेयक राज्य विधानसभा से पारित कराने में नाकाम रही थी। रावत ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमारा पक्का मानना है कि बजट को उत्तराखंड की निर्वाचित और क्रियाशील विधानसभा ने पारित किया था। संविधान भी किसी निर्वाचित एवं वजूद वाली विधानसभा को इसे पारित करने की शक्ति देता है।" 

उन्होंने कहा कि 18 मार्च को उत्तराखंड विधानसभा का वैसा ही वजूद था, जैसा आज है। यह निलंबित की गई है, इसका खुद ही यह अर्थ है कि विधानसभा का वजूद अभी बना हुआ है। रावत ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार ने जो बजट पारित किया है 'वह राज्य की आकांक्षाओं के लिखित दस्तावेज का प्रमाण प्रस्तुत करता है।' रावत ने कहा कि 'भाजपा जैसी गंदी चाल चल रही है, उसे उत्तराखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।' उन्होंने कहा कि बजटीय प्रावधानों को बदलने की कोई भी कोशिश राज्य और वर्षो में उसने जो विधायी कार्य किए, उसका अपमान होगा। 

 

Tags: Harish Rawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD