Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

नवयुवक पीढ़ी देश की आजादी में गदरी योद्धाओं के योगदान को हमेशा याद रखें - डा. चरणजीत सिंह अटवाल

डा. चरणजीत सिंह अटवाल
डा. चरणजीत सिंह अटवाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 26 Mar 2016

Last updated on: Mar 26, 2016, 00:00 IST

नवयुवक पीढ़ी को देश की आजादी में गदरी योद्धाओं के डाले योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए क्योकि उनकी अनेक कुर्बानियों के कारण ही हम  आज आजाद हैं। देश की स्वतँत्रता के अभियान का आगाज भी पंजाबियों ने ही किया था पंरतु दुख की बात है कि हम अपने विरसे पर पेहरा देने में असफल होते जा रहे हैं। नवयुवा देश का भविष्य होते है यदि नौजवान अपने बुजर्ग स्वतंत्रता संग्रामियों को याद रखेगें तो पंजाब खुशहाली प्राप्त करता रहेगा। इन विचारों का प्रगटावा डा. चरणजीत सिंह अटवाल स्पीकर पंजाब विधान सभा ने दूसरी लाहौर साजिश केस के अंतराष्ट्रीय समागम में चंडीगढ म्यूजियम एवं आर्ट गैलरी में हरीदर्शन मैमोरियल ट्रस्ट कनाडा के इंडिया चैप्टर द्वारा आयोजित समागम में बोलते हुये किया। स. तरलोचन सिंह पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग ने अध्यक्षीय भाषण देते हुये कहा कि पंजाब देश का ऐसा राज्य है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणीय योगदान दिया था।

इस अवसर पर दूसरे लाहौर साजिश केस में फंासी का लगना उमरकैद तथा अन्य सजाएं प्राप्त करने वाले गदरी योद्धाओं के आश्रितों को सम्मानित किया गया जिनमें डा. गुरप्रकाश सिंह सेंटलुईस अमरिका, डा. जसवंत सिंह सिद्धू कार्बनडेल अमरिका, गुरनेक सिंह बराड़ एवटस फोर्ड कनाडा, बीबी इकबाल कौर सिद्धू कार्बनडेल अमरिका और भाई रणधीर सिंह का पड़पौता भाई जुझार सिंह लौगली इंगलेैड शामिल थे। दलीप सिंह फुलेवा के लड़के जगजीत सिंह , भाई निधान सिंह ढीकमपुर के पौतरे स. जसवीर सिंह कोहली व ज्ञानी हरभजन सिंह चमिंडा के पौते भाई दर्शन सिंह को यादगारी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अपने संक्षिप्त भाषण में सिक्ख विद्वान एवं चिंतक भाई जैतेग सिंह अनंत जो कि कनाडा से विशेषकर तौर पर आये है ने कहा कि राष्ट्र ने गदरी देश भक्तो की कुर्बानियों का योगय मूल्य नही पाया बल्कि इतिहास ने भी नजरअंदाज किया है। 

उन्होने आगे बताया कि दूसरे लाहौर साजिश केस में 74 दोषियों पर केस चला जिनमें से पांच को फंासी , 46 को उमरकैद और 8 को अन्य सजांए हुई। इनमें 22 गदरी भाई साहिब रणधीर सिंह के संगठन के सदस्य शामिल थे, जिनमें भाई रणधीर सिंह को उमरकैद हुई थी उन्होने मरजीवीडे देश भक्तों की याद में गत वर्ष से लगातार शताब्दी समागम किये जा रहे है अब तक इंगलैड , अमरिका , कनाडा, हालैंड तथा फ्रांस में समागम आयोजित किये जा रहे है। लाहौर में तीस मार्च 2016 को समागम किया जाएगा। भारत में दिल्ली तथा पंजाब में समागम किये जा चुके है। पंजाब के स्कूलों , कालेजों तथा यूनिवर्सिटी में ऐसे समागम किये जा चुके हैं। इंडिया चैप्टर के कवाटीनेटर उजागर सिंह ने विचार प्रगट करते कहा कि जैसे पंजाबी हर क्षेत्र में अग्रणीय है, उसी तरह आजादी की लड़ाई में भी अग्रणीय भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर प्रमुख सिक्ख विद्वान प्रो. हिम्मत सिंह , डा. बलविन्द्र कौर बठिंडा तथा स. शविन्द्र सिंह रेखी पटियाला ने भी स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों के योगदान संबधी प्रकाश डाला।

 

Tags: Charanjit Singh Atwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD