Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अगरतला बना देश का तीसरा इंटरनेट गेटवे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2016

Last updated on: Mar 23, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के दोनों देशों के बीच एक इंटरनेट कनेक्टिविटी परियोजना का उद्घाटन करने के बाद अगरतला बुधवार को देश का तीसरा इंटरनेट गेटवे बन गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर कहा, "अखौरा (बांग्लादेश) से अगरतला तक इंटरनेट के लिए अंतर्राष्ट्रीय बैंडविड्थ किराये पर लेने से त्रिपुरा के लोगों को अधिक भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी।"चेन्नई और मुंबई के बाद अगरतला देश का तीसरा इंटरनेट गेटवे बन गया है।

अखौरा से अगरतला तक बैंडविड्थ किराये पर लेने से त्रिपुरा ही नहीं पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंटरनेट की रफ्तार बढ़ जाएगी।भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने बांग्लादेश सबमेराइन केबल कंपनी लिमिटेड के कॉक्स बाजार इंटरनेट पोर्ट से 10 जीबी का बैंडविड्थ किराये पर लिया है।अभी तक त्रिपुरा पूरी तरह सिल्लिगुरी कोरिडोर से जुड़ा हुआ है।मोदी और हसीना ने बुधवार को दोनों देशों के बीच एक बिजली पारेषण परियोजना का भी उद्घाटन किया।

स्वरूप ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "बांग्लादेश और पलटाना (त्रिपुरा) के बीच 100 मेगावट का बिजली संपर्क। दोनों देशों के बीच यह दूसरा बिजली संपर्क है।"पहले संपर्क के तौर पर अभी पश्चिम बंगाल से लगी बांग्लादेश सीमा पर बेहरामपुर-बेहरामरा पारेषण लिंक के जरिये बांग्लादेश को 500 मेगावाट बिजली दी जा रही है।गत वर्ष जून में मोदी की ढाका यात्रा के दौरान इन दो परियोजनाओं के लिए फैसला किया गया था।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD