Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्वच्छ भारत अभियान के लिए राज्यों को पूरी आवश्यक राशि मिलेगीः बीरेन्दर सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 22 Mar 2016

Last updated on: Mar 22, 2016, 00:00 IST

ग्रामीण विकास तथा पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री बीरेन्दर सिंह ने आज कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज ग्रामीण स्वच्छता एवं जलापूर्ति सप्ताह के अंतिम दिन उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए राज्यों को उनकी मांग के अनुसार धनराशि दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय के निर्माण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में घरों में शौचालय और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान और महाराष्ट्र अग्रणी हैं। उन्होंने बताया कि कई राज्य 02 अक्तूबर, 2019 के लक्ष्य के काफी पहले 2017 या 2018 में खुले में शौच जाने से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। सिक्किम और केरल खुले में शौच जाने से मुक्त हो चुके हैं। 

श्री बीरेन्दर सिंह ने कहा कि केवल शौचालय के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त करने से ही स्वच्छता अभियान का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता बल्कि इसके लिए यह आवश्यक है कि कार्यक्रम सतत रूप से चलता रहे और लोगों की मानसिकता में बदलाव हो। मंत्री महोदय ने बताया कि मंत्रालय के बजट का 8 से 10 प्रतिशत विभिन्न भावी अभियान रणनीतियों पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए जरूरी है कि देश के नागरिक इसे अपना काम समझकर इसमें भागीदारी करें।श्री सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ राज्य के 24 स्वच्छता चैंपियनों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने राज्य की 110 ग्राम पंचायतों और 154 गांवों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया। डॉ. रमन सिंह ने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ दिसम्बर 2018 तक खुले में शौच जाने से मुक्त राज्य बन जाएगा। 

पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री राम कृपाल यादव ने 16 मार्च को पंजाब के मोहाली में ग्रामीण स्वच्छता एवं जलापूर्ति सप्ताह का उद्घाटन किया। महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के मद्देनजर 02 अक्तूबर, 2019 तक उनके स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 02 अक्तूबर, 2014 को शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान के तहत ऐसे आयोजन वार्षिक रूप से किये जा रहे हैं।

 

Tags: Birender Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD