Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुलाकात के बाद कश्मीर में सरकार के आसार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Mar 2016

Last updated on: Mar 22, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की मंगलवार को हुई सकारात्मक मुलाकात के बाद जम्मू एवं कश्मीर में सरकार गठन पर जारी गतिरोध खत्म होने के आसार नजर आ रहे हैं। राज्य में गठबंधन बनाए रखने के लिए पीडीपी की नई शर्तो को पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मानने से इन्कार दिया था। इसके बाद महबूबा दिल्ली से श्रीनगर लौट गई थीं।कुछ दिनों बाद अब दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास 7, रेस कोर्स पर उनकी प्रधानमंत्री मोदी से उनकी यह मुलाकात हुई है। भाजपा के महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रभारी राम माधव ने पिछले सप्ताह यह स्पष्ट कर दिया था कि भाजपा पीडीपी की कोई भी नई शर्त नहीं मानेगी। लेकिन मंगलवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद महबूबा ने संकेत दिया कि जम्मू-कश्मीर में सरकार का गठन जल्द ही हो सकता है।

प्रधानमंत्री से आधे घंटे तक हुई बातचीत के बाद महबूबा ने संवाददाताओं से कहा, "मुलाकात सकारात्मक रही। जब आप प्रधानमंत्री से मुलाकात करते हैं तो जाहिर है कि लोगों की समस्याओं के बारे में ही चर्चा हुई है और सकारात्मक फैसले लिए गए हैं।"जब महबूबा से पूछा गया कि आप शीघ्र जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने जा रही हैं तो उन्होंने कहा, "जम्मू और कश्मीर में सरकार गठन पर फैसला लेने के लिए मैं अधिकृत हूं और इस मसले पर गुरुवार को विधायक दल की बैठक में चर्चा करूंगी। वहीं अंतिम निर्णय की घोषणा की जाएगी।"विदित हो कि गत 7 जनवरी को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार नहीं है और वहां राज्यपाल का शासन लागू है।पिता के निधन के बाद महबूबा राज्य में सरकार बनाने की दिशा में सक्रिय हुईं, लेकिन उन्होंने पीडीपी की कई नई मांगें केंद्र सरकार के समक्ष रखी थीं और कहा था कि जब तक ये मांगें नहीं मान ली जातीं, वह मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगीं। 

 

Tags: Mehbooba Mufti , Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD