Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश सरकार युवाओं के उत्थान के लिए कृतसंकल्प: कर्ण सिंह

राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागियों को बांटे उपहार

	प्रदेश सरकार युवाओं के उत्थान के लिए कृतसंकल्प: कर्ण सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 21 Mar 2016

Last updated on: Mar 21, 2016, 00:00 IST

आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार युवाओं के उत्थान के लिए गंभीर प्रयास कर रही है और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की गई हैं। सोमवार को देव सदन में राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कर्ण सिंह ने बताया कि चालू वित वर्ष में खेल एवं युवाओं सेवाओं के लिए लगभग 58.39 करोड़ का बजट रखा गया है जोकि पिछले वित वर्ष से तीन गुणा अधिक है।उन्होंने कहा कि युवा सेवा एवं खेल विभाग प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा, संस्कृति तथा वाद्य यंत्रों पर आधारित प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग ने तीन वर्ष के दौरान लगभग 97 लाख रुपये खर्च किए हैं।उन्होंने बताया कि इस वित वर्ष में युवा कल्याण बोर्ड के माध्यम से 65 युवाओं को कंप्यूटर कोर्स और 280 ग्रामीण युवाओं को बागवानी प्रशिक्षण भी दिया गया है। इन दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर लगभग 26 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। 

प्रदेश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नोडल क्लब योजना संचालित की जा रही है, जिसकी अवधि दो वर्ष होती है। योजना के अंतर्गत ब्लाक स्तर पर युवा स्वयंसेवी को प्रतिमाह तीन हजार रूपये मानदेय दिया जाता है, जबकि जिला स्तर पर यह राशि 4500 रूपये प्रतिमाह है। नोडल क्लबों को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बीस हजार प्रदान किए जाते हैं। नए वित वर्ष में यह राशि बढ़ाकर पच्चीस हजार कर दी गई है।इससे पहले युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के उपनिदेशक पदम सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने शिविर की रूपरेखा पर प्रकाश डाला, जबकि जिला सिरमौर के प्रतिभागी युवा सुनील चैधरी ने शिविर के विभिन्न सत्रों में दी गई जानकारी के बारे में बताया। समारोह के दौरान युवा कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि ने सभी जिलों के दल प्रभारियों व प्रतिभागियों को उपहार भी भेंट किए। इस मौके पर पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, हिमबुनकर के अध्यक्ष टैहल सिंह राणा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

 

Tags: Karan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD