Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री ने कृषि उन्नति मेले में कहा- आइए हम 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्‍प लें

प्रधानमंत्री ने भारतीय कृषि में पुन: प्राण फूंकने के लिए किसानों के साथ अपना विजन साझा किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Mar 2016

Last updated on: Mar 19, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज किसानों, राज्‍यों और केंद्र सरकार सहित सभी हितधारकों से 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्‍प लेने का आह्वान किया।आज नई दिल्‍ली में आयोजित कृषि उन्‍नति मेले में भारतीय कृषि के लिए किसानों के साथ अपने विजन को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कार्य चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि इस लक्ष्‍य का प्राप्‍त किया जाना बहुत महत्‍वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि उन्नति मेला एक ऐसा मंच है, जो भारत के भाग्‍य को दोबारा लिख सकता है। 

उन्होंने कहा कि भारत के भविष्य का निर्माण कृषि विकास, भारत के किसानों और गांवों की समृद्धि की बुनियाद पर किया जा सकता है। इस संदर्भ में उन्‍होंने हाल ही में प्रस्‍तुत केंद्रीय बजट का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इसका इन क्षेत्रों पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। श्री नरेन्द्र मोदी ने जोर देकर कहा कि भारतीय कृषि में अगली क्रांति प्रौद्योगिकी और आधुनिकीकरण का उपयोग करते हुए लानी होगी और भारत के पूर्वी इलाके में इसे प्राप्त करने की अधिकतम संभावना है। उन्‍होंने कहा कि सरकार इस लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि किस प्रकार इनपुट लागत घटाकर किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। उन्‍होंने कहा कि मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड योजना और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना इनपुट लागत घटाने की दिशा में बहुत महत्‍वपूर्ण कदम हैं। प्रधानमंत्री ने खेती की गतिविधियों में विविधता के माध्‍यम से किसानों की आय बढ़ाने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि फसल उगाने के साथ-साथ किसान अपने खेतों के किनारे इमारती लकड़ी के पेड़ लगाने का विकल्‍प चुन सकते हैं और पशु पालन का कार्य भी शुरू कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि कृषि गति‍विधियों में विविधिता से कृषि के साथ जुड़े जोखिम भी कम हो जाएंगे। 

प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के लाभों के बारे में प्रकश डालते हुए कहा कि इस योजना के लिए व्‍यापक विचार-विमर्श किया गया है। उन्‍होंने कहा कि इस योजना की विशेषता है न्‍यूनतम प्रीमियम द्वारा अधिकतम सुरक्षा। इससे पहले प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी मंडपों का भ्रमण किया और उन्‍हें विभिन्‍न संस्‍थानों और कृषि उद्यमियों द्वारा अपनाई जा रही श्रेष्‍ठ प्रक्रियाओं और तकनीकियों, नवीनतम कृषि उपकरणों और दुधारु मवेशियों के बारे में विस्‍तृत जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने 2014-15 के लिए राज्‍यों और किसानों को कृषि कर्मण पुरस्‍कार प्रदान किए। उन्‍होंने किसानों के लिए ‘किसान सुविधा’ मोबाइल एप्‍लीकेशन का भी शुभारंभ किया। यह किसानों को मौसम, बाजार मूल्‍यों, उर्वकरों, कीट नाशकों और कृषि मशीनरी जैसे विषयों पर जानकारी उपलब्‍ध कराएगा। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD