Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केन्द्रीय मंत्री ने पंजाब ,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा की

विभिंन क्षेत्रों में पंजाब के प्रदर्शन की प्रंशसा ,1347.06 कि.मी. की 124 नई सड़कों और 219.80 मीटर के पुलों के निर्माण को दी मंजूरी

	केन्द्रीय मंत्री ने पंजाब ,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा की
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Mar 2016

Last updated on: Mar 18, 2016, 00:00 IST

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के केन्द्रीय मंत्री चौधरी बरिन्द्र सिंह ने आज यहां पंजाब ,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)की प्रगति की समीक्षा पंजाब भवन चंडीगढ में की।बैठक के दौरान मंत्री ने स्पष्ट किया कि समस्त राज्य पीएमजीएसवाई से संबधित प्रोजैक्टों की अच्छी प्रकार समीक्षा कर ले और 31 मार्च 2016 तक आगे मंत्रालय को भेजे। उन्होने भरोसा दिया कि पेश किये सभी प्रोजैक्टों के लिए फंड शीघ्र जारी कर दिये जाएगें।श्री राजेश भूषण संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज भारत ने एक विस्तृत प्रस्तुति के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लक्ष्य, तरक्की , प्राप्ति आदि जैसे विभिंन मापदंडों पर पीएमजीएसवाई की स्थिति की तुलना एवं विभिंन पहलूओं पर चर्चा की।वर्ष 2014-15 के दौरान पंजाब की 2.02 कि.मी. की प्रतिदिन बेहतरीन औसत सड़क लम्बाई निर्माण के लिए सराहना की गई जबकि हरियाणा की औसत सड़क लम्बाई निर्माण 1.73 कि.मी. तथा हिमाचल प्रदेश की 1.32 कि.मी है।

इस अवसर पर निर्माण के साथ साथ ग्रामीण सड़कों की नियमित रखरखाव की आवश्यकता पर बल दिया गया केन्द्रीय मंत्री ने इस के लिए प्रत्येक राज्य को ग्रामीण सड़क संभाल नीति की स्थापना का सुझाव दिया।पंजाब राज्य की एक बार फिर देश के 11 राज्यों में से एक होने के लिए सराहना की गई जिन्होने ग्रामीण सड़कों की संभाल नीति तैयार की है जबकि हरियाणा की निर्माण में नई प्रोद्यौगिकी के इस्तेमाल के लिए सराहना की गई पंरतु हिस्सा लेने राज्य वाले सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने सड़क  की मुरम्मत व देखरेख में केन्द्र सरकार के हिस्से के लिए वकालत की।इस अवसर पर बोलते हुये लोक निर्माण मंत्री पंजाब श्री जनमेजा सिंह सेखों , कृषि  मंत्री पंजाब जत्थेदार तोता सिंह और स. सिंकदर सिंह मलूका ग्रामीण विकास मंत्री ने मिलकर ग्रामीण सड़कों के संबध में कुछ मुददो को उठाया। उन्होने पीएमजीएसवाई -99 अधीन लगभग 1500 कि.मी. ग्रामीण सड़कों की अपग्रेडेशन के अतिरिक्त के लक्ष्य की स्वीकृति के लिए तथा पंजाब की 295 आबादियां जिनकी जनसंख्या 500 से कम हे के लिए विनति की। 

उन्होने राईट आफ वे में ढील के लिए स्वीकृति हेतू विनति की कि ग्रामीण सड़क का स्तर उंचा करने के लिए इसको ग्रामीण सड़कों हेतू 10.00 मीटर से 8.38 मीटर किया जाए डे्रनेज तथा कनाल के साथ साथ लम्बी सड़क  के निर्माण के लिए भी स्वीकृति के साथ साथ कंकरीट फुटपाथ के साथ सभी गांवों में फिरनियों के निर्माण के लिए आज्ञा मंगी। सड़कों के निर्माण /अपग्रेड करने के लिए स्वीकृति के अतिरिक्त अंतर्राज्य सीमा के दोनों तरफ पर स्थित गांवों की सीमा चौड़ी /मजबूत करने पर पंजाब में ग्रामीण सड़कों के मौजूदा ब्रिजों की रि -माडलिंग संबधी कहा गया।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के संसदीय सचिव , अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण पंजाब श्री एन एस क लसी , अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्री सुरेश कुमार , सचिव मंडी बोर्ड श्री टीपीएस सिद्धू, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के सीनियर अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Birender Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD