Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

कन्हैया की पथभ्रष्टता राष्ट्रवादी स्वीकार नहीं करेंगे : राजीव प्रताप रूडी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 06 Mar 2016

Last updated on: Mar 06, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को एक पथभ्रष्ट बताया है। उन्होंने रविवार को यह भी कहा कि राष्ट्रवाद की कीमत पर ऐसी पथभ्रष्टता स्वीकार्य नहीं होगी। भाजपा के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे रूडी यहां मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। रूडी ने कन्हैया कुमार को एक पल का हीरो बनाने के लिए मीडिया और विश्वविद्यालय का इस्तेमाल करने को लेकर वामदलों का उपहास उड़ाया। 

कन्हैया को राजद्रोह के आरोप में जेल भेजा गया था लेकिन हाल ही में उसे अंतरिम जमानत मिल गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मीडिया, विश्वविद्यालय और स्वयंसेवी संस्थानों का इस्तेमाल करके वामपंथियों ने राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों का पक्ष लिया है और कन्हैया को तात्कालिक हीरो बनाने का काम किया है। लेकिन देश की जनता वामपंथियों की मंशा जानती है।"उन्होंने कहा कि कन्हैया एक पथभ्रष्ट है और राष्ट्रवाद व राष्ट्रवादी इस पथभ्रष्टता को देश की हुकूमत का हिस्सा नहीं बनने देंगे। 

राजद्रोह कानून में बदलाव की मांग पर टिप्पणी करते हुए रूडी ने कहा, "जो लोग असहिष्णुता को लेकर चिल्ला रहे हैं वे राष्ट्र विरोधी हैं।"कौशल विकास एवं संसदीय मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा, "किसी भी कीमत पर राष्ट्रवाद से समझौता नहीं किया जा सकता। इसे असहिष्णुता पर होने वाली बहस के स्तर पर भी नहीं लाया जा सकता। जब लोग देश को तोड़ने की बात करते हैं, जब लोग देश के खिलाफ नारेबाजी करते हैं तो इसका असहिष्णुता पर बहस से कोई लेना देना नहीं, बल्कि यह राष्ट्रवाद का विरोध है।" 

उन्होंने कहा कि यह तो अदालत को तय करना है कि राजद्रोह के कानूनों में बदलाव की जरूरत है या नहीं, लेकिन जब आपके काम राजद्रोह वाले हैं तो कोई समझौता नहीं हो सकता। भाजपा के राज्य बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए रूडी ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जिसके आदर्श व्यक्तित्व पर आधारित नहीं हैं। 

 

Tags: Rajiv Pratap Rudy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD