Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर ही मोहाली एयरपोर्ट का नामकरण : कमल शर्मा

हुसैनीवाला में लाइट एंड साउंड की घोषणा को पूरा करने का आग्रह

कमल शर्मा
कमल शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Mar 2016

Last updated on: Mar 02, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने नागरिक उड्डयन एवं पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा को पत्र लिख कर मोहाली एयरपोर्ट का नामकरण शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के नाम पर ही करने और भारत-पाक सीमा हुसैनीवाला में लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाने का आग्रह किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि इस संबंध में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर उन्हें भगत सिंह के साथ देश के युवाओं की जुड़ी भावनाओं से अवगत करवाते हुए उनसे भगत सिंह के नाम को ही मंजूरी देने का आग्रह किया। जिसके चलते एयरपोर्ट का नामकरण भगत सिंह के नाम पर करने में कोई अड़चन नहीं रह गई है।केंद्रीय मंत्री श्री महेश शर्मा को लिखे पत्र में भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने बताया कि विगत वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मोहाली एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस एयरपोर्ट पर पंजाब व हरियाणा दोनों सरकारों एक समान अधिकार है जिसके चलते इसके नामकरण को लेकर सहमती नहीं बन पाई थी। लेकिन उन्होंने इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और उन्हें महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के साथ जुड़ी नौजवानों की भावनाओं से अवगत करवाया और आग्रह किया कि एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर ही रखा जाए। 

इसके बाद श्री खट्टर ने भी भगत सिंह के नाम पर सहमती दे दी है। इसलिए अब भगत सिंह के नाम पर इस एयरपोर्ट के नामकरण करने में कोई बाधा नहीं रही है। भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने 23 मार्च को भगत सिंह के शहीदी दिवस से पहले मोहाली एयरपोर्ट का नामकरण भगत सिंह के नाम पर करने की घोषणा करने का आग्रह किया है।विगत वर्ष 23 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत-पाक सीमा पर हुसैनीवाला में स्थित भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी स्मारक पर लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाने की मांग का स्मरण करवाते हुए भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इस परियोजना को जल्द से जल्द क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम से यहां प्रतिदिन आने वाले हजारों पर्यटकों व यात्रियों को शहीदों के जीवन, देश के प्रति की गई उनकी सेवाओं, उनके क्रांतिकारी कारनामों से बारे जानकारी दिए जाने की योजना है जो वर्तमान समय में काफी महत्त्व का कार्य है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का प्रस्ताव राज्य सरकार पहले ही केंद्र को औपचारिक तौर पर भेज चुकी है।भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस पर उक्त दोनों परियोजनाओं की औपराचिरक घोषणा करने का आग्रह किया है ताकि शहीदों को देश की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके।

 

Tags: Kamal Sharma BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD