Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

केजरीवाल राजनीति के 'नटवरलाल : कमल शर्मा

जेएनयू, हरियाणा में हिंसा व भिंडरांवाला मुद्दे पर चुप्पी शर्मनाक

कमल शर्मा
कमल शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Feb 2016

Last updated on: Feb 27, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  कमल शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें राजनीति का 'नटवरलाल बताया है जो अपने निजी स्वार्थों के लिए सभी को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कमल शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि नौकरशाह से राजनेता बने 'मफलरमैन अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अराजकता फैलाने के बाद पंजाब को उसी आग में झोंकना चाहते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि पंजाब की जागरूक जनता केजरीवाल के इन प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देगी।भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने श्री केजरीवाल को जेएनयू, हरियाणा में आरक्षण के नाम पर हुई हिंसा और पंजाब में आतंकवाद व जरनैल सिंह भिंडरांवाले के मुद्दे पर अपना स्टैंड स्पष्ट करने को कहा है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जेएनयू में न केवल राष्ट्रविरोधी नारेबाजी हुई बल्कि आतंकी अफजल गुरु को महिमामंडन करने का प्रयास हुआ परंतु अपने आप को राजनीति का संत कहलाने वाले केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के बावजूद इन अपराधों पर खामोश रहे। वे पंजाब में पांच दिन के दौरे पर हैं और उन्हें लोगों के समक्ष इस विषय पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए।हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग को लेकर हुई हिंसा पर बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने कहा कि मूल रूप से हरियाणा वासी होने के बावजूद वे इस मुद्दे पर खामोश रहे। हरियाणा जलता रहा और केजरीवाल ने वहां का दौरा करना तो दूर इस पर एक शब्द बोलना भी गंवारा नहीं समझा।

पंजाब में चले आतंकवाद व जरनैल सिंह भिंडरांवाला के मुद्दे पर केजरीवाल को घेरते हुए भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने उनसे पूछा है कि विगत दिनों पंजाब के विभिन्न हिस्सों में भिंडरांवाला की फोटो के साथ उनके चित्र का पोस्टर भी जारी हुआ था। इससे पंजाब की जनता में भय का महौल पैदा हो गया कि कहीं राष्ट्रविरोधी शक्तियां एक मंच पर तो एकत्रित नहीं हो रहीं। केजरीवाल की पार्टी पंजाब में चुनाव लडऩे की इच्छुक है इसी के चलते राज्य की जनता जानना चाहती है कि खालिस्तान और भिंडरांवाला को लेकर उनका क्या स्टैंड है।

भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने कहा कि इन तीन मुद्दों पर केजरीवाल का स्टैंड स्पष्ट होना अति आवश्यक है और इन मुद्दों पर अपनी शर्मनाक चुप्पी तोड़ कर जनता को अपने विचार बताने चाहिएं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब में अपने आप को मसीहा के रूप में पेश कर रहे हैं जबकि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भी उन्होंने वहां की जनता को चांद सितारे तोड़ कर लाने के वायदे किए थे। उनकी सरकार का एक साल का कार्यकाल बताता है कि वे वहां की जनता से एक भी वायदा पूरा करने में सफल नहीं हुए हैं। अब वही रणनीति पंजाब में अपना रहे हैं परंतु राज्य की जागरुक जनता राजनीति के नटवरलाल की असलीयत से भलिभांति परिचित है और वह उनके किसी झांसे में नहीं आएगी।

 

Tags: Kamal Sharma BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD