Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मॉरीशस की मंत्री फजीला जीवा दौरियावू ने सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता राज्‍य मंत्री कृष्‍ण पाल गुर्जर से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 18 Feb 2016

Last updated on: Feb 18, 2016, 00:00 IST

मॉरीशस की सामाजिक सुरक्षा, राष्‍ट्रीय अखंडता एवं सुधार संस्‍थान (एसजेएंडई) मंत्री सुश्री फजीला जीवा दौरियावू एवं भारत के सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता राज्‍य मंत्री श्री कृष्‍ण पाल गुर्जर के बीच एक बैठक आयोजित की गई।  मॉरीशस की मंत्री के साथ भारत में मॉरीशस के उच्‍चायुक्‍त श्री जे गोवर्धन भी थे जबकि भारत के मंत्री महोदय के साथ संयुक्‍त सचिव श्री ए के अवस्‍थी और दिव्‍यांग अधिकारिता विभाग (डीईपीडब्‍ल्‍यूडी) के संयुक्‍त सचिव श्री मुकेश जैन ने इस बैठक में भाग लिया।प्रारंभ में, मॉरीशस की मंत्री ने दिव्‍यांग व्‍यक्तियों से संबंधित विभिन्‍न नीतिगत मामलों एवं योजनाओं पर दोनों सरकारों के बीच जारी सहयोग को लेकर कृतज्ञता  जाहिर की। मॉरीशस की मंत्री ने डीईपीडब्‍ल्‍यूडी से आग्रह किया है कि वह उन्‍हें उन महंगे सहायक यंत्रों एवं उपकरणों की सूची मुहैया कराए जो डीईपीडब्‍ल्‍यूडी द्वारा दिव्‍यांग व्‍यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं। मॉरीशस की मंत्री ने सुगम्‍य भारत अभियान के क्रियान्‍वयन के संबंध में भी काफी दिलचस्‍पी प्रदर्शित की। उन्‍होंने डीईपीडब्‍ल्‍यूडी से आग्रह किया है कि वह उन्‍हें इसका विवरण उपलब्‍ध कराए कि किस प्रकार सुगम्‍य भारत अभियान को दिव्‍यांग व्‍यक्तियों के लिहाज से क्रियान्वित किया जा रहा है। 

मॉरीशस की मंत्री ने भारत के सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता राज्‍य मंत्री को उस वर्तमान आरक्षण नीति के बारे में जानकारी दी जिसे मॉरीशस में दिव्‍यांग व्‍यक्तियों के लिहाज से क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्‍होंने जिक्र किया कि वर्तमान में दिव्‍यांग व्‍यक्तियों के लिए केवल दो प्रतिशत आरक्षण है और वहां यह आरक्षण केवल निजी क्षेत्र में है। उन्‍होंने सरकारी क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा दिव्‍यांग व्‍यक्तियों के लिए क्रियान्वित किए जा रहे आरक्षण के अनुभव के लिहाज से इस तथ्‍य को ध्‍यान में रखते हुए कि मॉरीशस सरकार सरकारी क्षेत्र में भी आरक्षण को विस्‍ता‍रित करना चाहती है, सहायता मांगी।मॉरीशस की मंत्री ने दिव्‍यांग व्‍यक्तियों के लिए नए विधेयक पर भी विस्‍तार से चर्चा की जिसे संसद में पेश किया गया है। उन्‍होंने जिक्र किया कि मॉरीशस में दिव्‍यांग व्‍यक्तियों के लिए विशिष्‍ट रूप से ऐसा कोई कानून नहीं है। उन्‍होंने यह भी कहा कि मॉरीशस सरकार का इरादा अब विशिष्‍ट रूप से दिव्‍यांग व्‍यक्तियों के लिए ऐसा कानून लाने का है और उन्‍होंने मॉरीशस में ऐसा कानून लाने के मामले में भारत सरकार से सहायता भी मांगी है। यह बैठक वर्तमान समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आधारित कार्यक्रमों एवं नीतियों के मामले में एक दूसरे को लाभ पहुंचाने के दोनों पक्षों द्वारा अपने इरादों को दुहराए जाने के साथ संपन्‍न हुई।

 

Tags: KRISHANPAL GURJAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD