Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सडक़ सुरक्षा के लिये ‘कातिल बसों’ पर नकेल कसना जरूरी: हिम्मत सिंह शेरगिल

पंजाब में बसों में सुरक्षित नहीं हैं महिलायें: आप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Feb 2016

Last updated on: Feb 17, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर के पास सरकारी बस के ड्राइवर और कंडक्टर द्वारा एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने और सडक़ों पर सरपट दौड़ रही बादलों और उनके करीबियों की बसों विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया है। बुद्धवार को ‘आप’ द्वारा जारी बयान में प्रदेश कानूनी सैल के चेयरमैन हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा कि पंजाब की बसों में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है। जालंधर के करीब हुई दुखद घटना इसकी प्रत्यक्ष मिसाल है। शेरगिल ने कहा कि ओरबिट बस के दोषियों को मिसाली सजा ना मिलने के कारण पंजाब की बसों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाये बढ़ती जा रही हैं। शेरगिल ने कहा कि यदि बादल मोगा ओरबिट कांड के दोषी ड्राइवर-कंडक्टर और अन्य के खिलाफ सख्त रुख अपनाते तो राज्य में किसी की दोबारा वैसी गलती करने की हिममत ना पड़ती, उलटा बादलों ने अपनी सत्ता का दुरुपयोग करके गवाहों को ही मुकरवा दिया। 

शेरगिल ने कहा कि बादल सरकार जान बूझकर बसों में महिलाओं को सुरक्षा नहीं देना चाहती। बादलों द्वारा अपनाये जा रहे ढुलमुल रवैये से संदेह पैदा हो रहा है कि बादलों की बसों में गैर-कानूनी काम हो रहा है। जो पुलिस की उपस्थिति में संभव नहीं है।‘आप’ नेता ने श्री मुक्तसर साहिब में दोबारा फिर बादलों की करीबी जुझार बस कंपनी की बस द्वारा एक महिला को कुचलने की घटना का कड़ा नोटिस लेते हुये कहा कि सडक़ों पर मौत बनकर दौड़ रही बादलों और उनके करीबियों की बसों द्वारा पिछले एक महीने के दौरान पांचवी जान ली है। शेरगिल ने राज्य की सडक़ों पर दौड़ती कातिल बसों के खिलाफ लोगों को एकजुट होने का आह्वान दिया।

 

Tags: Himmat Singh Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD