Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बंद होनी चाहिये अकालियों की कातिल बसें: हिम्मत सिंह शेरगिल

श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में आज दो और लोग कुचले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Feb 2016

Last updated on: Feb 09, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की सडक़ों पर दौड़ रही अकाली नेताओं की ‘कातिल बसों’ पर पूर्ण प्रतिबंद लगाने की मांग की है, क्योंकि मंगलवार को बादल परिवार की अपनी और इनके करीबी अकाली नेता की बसों ने दो और लोगों की जान ले ली। ‘आप’ के लीगल सैल के चेयरमैन हिम्मत सिंह शेरगिल ने अकालियों की बसों द्वारा सडक़ों पर मचाये आतंक की सख्त आलोचना करते हुये इनकी बसों पर प्रतिबंद लगाने की मांग की है।‘आप’ द्वारा जारी बयान में हिम्मत सिंह शेरगिल ने बताया कि आज अबोहर-मलोट सडक़ पर बादल परिवार की डब्वाली बस सर्विस की बस ने सडक़ पर चल रहे एक बैलगाड़ी सवार (53 साल) को रौंद दिया। 

जबकि बादल परिवार के बेहद करीबी अकाली नेता हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों की बस ने बठिंडा-फरीदकोट सडक़ पर 40 वर्षीय साईकल सवार को कुचल दिया। शेरगिल ने कहा कि इसी एक महीने में अकालियों की यह ‘किलर बस सर्विस’ तीन लोगों की जान ले चुकी है। इससे पहले 5 पांच फरवरी को 27 वर्षिय दलित व्यक्ति को गिदड़बाहा-श्री मुक्तसर साहिब सडक़ कुचल दिया था। जबकि उससे पहले 12 दिसंबर को 2015 गिदड़बाहा के चुन्नू गांव में 14 वर्षीय बच्ची और फिर 17 दिसंबर को फिरोजपुर जिले में एक 10 वर्षीय बच्ची को कुचल कर मार दिया था। शेरगिल ने कहा कि यदि बादल सरकार अपनी बसों के ड्राइवरों पर तुरंत सख्त कार्रवाई करती तो कई जिंदगियां बच सकती थी। उन्होंने कहा कि बादलों ने मोगा बस कांड से कोई सबक नहीं लिया। 

 

Tags: Himmat Singh Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD