Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब के विकास में मील पत्थर साबित होगा लुधियाना को स्मार्ट सिटी बनाना : कमल शर्मा

राज्य में पूंजीनिवेश के नए अवसर पैदा होंगे, केंद्र सरकार का जताया आभार

कमल शर्मा
कमल शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jan 2016

Last updated on: Jan 28, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा लुधियाना को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने का स्वागत करते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने दावा किया है कि लुधियाना को स्मार्ट सिटी बनाना जहां पूरे राज्य के विकास में मील पत्थर साबित होगा वहीं राज्य के इस उद्योगिक नगर के स्मार्ट सिटी बनने से यहां और पूंजीनिवेश के नए अवसर पैदा होंगे।प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी बनाने की योजना के दूसरे चारण में केंद्र सरकार ने देश भर में जिन 20 महानगरों का चुनाव किया है उसमें लुधियाना का नाम भी शामिल है। उन्होंने बताया कि पहले से ही उद्योगिक नगरी का दर्जा प्राप्त इस महानगर का अत्यधिक विकास होने के चलते इसको लेकर कई तरह की नागरिक समस्याएं पेश आने लगी हैं। अब इस महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने से इसका योजनाबद्ध तरीके से विकास होगा, जिसके तहत 3 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस विकास राशि से लुधियाना में सड़कों, पेयजल, जल निकासी व परिवहन व्यवस्था को सुधारा जाएगा। महानगर को सूचना क्रांति की नवीनतम टेक्नोलोजी से लैस किया जाएगा और ई-गर्वनेंस प्रणाली से सभी तरह की नागरिक सुविधाएं सरल व सुगम बनाई जाएगी। भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा के अनुसार, महानगर का योजनाबद्ध तरीके से विकास होने के कारण यहां के उद्योगों को भी इसका लाभ होगा और पूंजीनिवेश के नए अवसर पैदा होंगे। श्री कमल शर्मा ने बताया कि इस योजना के पहले चरण में अमृतसर और जालंधर पहले ही शामिल किए जा चुके हैं और यहां विकास की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। अमृतसर, जालंधर के बाद अब लुधियाना को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किए जाने से राज्य के तीनों क्षेत्रों माझा, दोआबा और मालवा को विकास में बराबर का प्रतिनिधित्व मिल गया है और अब पूरे राज्य में समान गति से विकास को गति मिलेगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्रीय नागरिक विकास मंत्री श्री वैंकेया नायडू का भी आभार जताया है।

 

Tags: Kamal Sharma BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD