Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मुख्यमंत्री का सांई बाबा का शांति एवं मानवता का सन्देश अपनाने पर बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 13 Oct 2013

Last updated on: Oct 13, 2013, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि श्री सत्य सांई बाबा का मानवीय मूल्यों, समरसता, शांति, भाई-चारे और प्रेम का सन्देश आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो गया है तथा सभी को इस सन्देश को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांई बाबा को हिमाचल प्रदेश एवं यहां के लोगों के साथ विशेष प्रेम एवं स्नेह था और वे अनेक बार हिमाचल प्रदेश आए। वीरभद्र सिंह आज शिमला के समीप पुजारली में श्री सत्य सांई विद्यालय आनन्द विलास में आयोजित वार्षिक खेल, सांस्कृतिक स्पर्धा एवं पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री सत्य सांई बाबा ने आन्ध्र प्रदेश में अनेक उत्कृष्ट शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थान आरम्भ किए और उनकी दूरदृष्टि एवं प्रयासों के कारण ही आन्ध्र प्रदेश के प्रत्येक गांव को पेयजल उपलब्ध हुआ। हिमाचल प्रदेश में शिक्षण संस्थान आरम्भ करना सांई बाबा का सपना था और राज्य सरकार ने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए शिमला में भूमि उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि यह विद्यालय बाबा द्वारा स्थापित उच्च आर्दशों और मूल्यों का अनुसरण कर रहा है तथा इसकी झलक वार्षिक समारोह में भी देखने को मिली है।उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रदेश में सांई बाबा के अनेक अनुयायी हैं जो समाज में शंाति एवं सौहार्द कायम रखने के लिए कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2010 के अप्रैल माह में सांई बाबा अन्तिम बार शिमला स्थित आनन्द विलास आए और विद्यालय के बच्चों, प्रबन्धन एवं श्रद्धालुओं को आर्शीवाद दिया। उन्होंने कहा कि श्री सांई बाबा के एकता एवं अखण्डता के सन्देश को कांग्रेस की सरकार द्वारा अपनाया जा रहा है, किन्तु यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दल इन मूल्यों और धर्म का दोहन कर राजनीतिक लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी क्षेत्रों के समग्र एवं पूर्ण विकास में विश्वास रखती है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खेलां एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी एवं अन्य छात्रों को सम्मानित भी किया। श्री सत्य सांई सेवा संगठन की हिमाचल इकाई के अध्यक्ष प्रो. श्याम सुन्दर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पुजारली में श्री सत्य सांई विद्यालय की स्थापना और अन्य अधोसंरचना सहायता उपलब्ध करवाने के लिए वे एवं राज्य में सांई बाबा के सभी भक्त मुख्यमंत्री के आभारी हैं।श्री सत्य सांई बाबा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आर.डी.चान्दला ने विद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि सी.बी.एस.ई. की दसवीं कक्षा की परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्र अच्छे अंक लेकर उर्तीण हुए।वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD