Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्रीय जेल लुधियाना में 61 लाख रुपये की लागत से राज्य का पहला ऑटो-मैटिक बेकरी यूनिट स्थापित

राज्य में शीघ्र ही 5 अति आधुनिक नई जेलें बनाई जायेंगी-ठंडल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 18 Jan 2016

Last updated on: Jan 18, 2016, 00:00 IST

सोहन सिंह ठंडल जेल एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री ने आज यहां कें द्रीय जेल में 61 लाख रुपये की लागत से नया बनाया गया राज्य का पहला और विलक्षण प्रकार के पहले ऑटो-मैटिक बेकरी यूनिट का उद्घाटन किया। यह बेकरी यूनिट राज्य में बढिय़ा किस्म के बिस्कुट और नमकीन आदि सप्लाई करने के सक्षम है और लुधियाना जेल के लिए बिस्कुटों की आपूर्ति लगाये गये टैंडर भी रद्द कर दिये गये हैं। इस समय उनके साथ मदनलाल बग्गा प्रधान शिअद, लुधियाना-1, श्री हीरा सिंह गाबडिय़ा प्रधान जिला योजना बोर्ड तथा पूर्व मंत्री, श्री संजय कुमार प्रधान सचिव गृह (जेलें) और राजपाल मीना एडीजीपी (जेलें) भी उपस्थित थे।श्री ठंडल ने बताया कि राज्य में शीघ्र ही 5 अति आधुनिक जेलों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन जेलों में बैरकों में हर संभव सुविधा मुहैया करवाई जायेगी तथा स्पोर्टस एवं योग की सुविधा दी जायेगी ताकि कैदी मानसिक और शारीरिक तौर पर तंदरूस्त रह सकें। इनके बनने से जेलों में बैरकों की कमी समाप्त हो जायेगी। उन्होंने बताया कि जेलों को आने वाले समय में असली सुधार घर बना दिया जायेगा। 

समागम को संबोधित करते हुये श्री ठंडल ने बताया कि पंजाब सरकार कैदियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जेलों में निपुण एवं मेहनती कैदियों के जीवन में सुधार लाने तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण और कार्य मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि राज्य की जेलों में कोई मुरम्मत या निर्माण का कार्य करवाना होता है, उसके लिए लेबर मिस्त्री आदि जेल के भीतर से ही लिये जाते हैं और उनको मेहनताना भी मार्किट रेटों अनुसार दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसा होने से जहां कैदियों के जीवन में सुधार आयेगा वहीं परिवार के पालन पोषण हेतू रोजगार भी जेल में ही मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि सीखने के इच्छुक कैदियो के लिए जेल के भीतर ही व्यवसायिक प्रशिक्षण, कंपयूटर बेकरी, फर्नीचर, सिलाई तथा कपड़े आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।श्री ठंडल ने जेल में बेकरी यूनिट, फर्नीचर तथा कपड़े आदि से वस्तुएं बनाने वाले यूनिट का दौरा किया तथा बेकरी यूनिट के कर्मचारियों के सलीके, हाथों में दस्ताने एवं योग्य पहरावे से बेहद प्रभावित हुये। इस अवसर पर उपस्थित जेल अधीक्षक श्री एसपी खन्ना ने बताया कि यह ऑटो-मैटिक बेकरी यूनिट जहां उच्च क्वालिटी के 15-20 क्विंटल बिस्कुट और नमकीन रोज़ाना बनाने के समर्थ हैं वहीं 100 के लगभग कैदियों को रोजगार देने के भी सक्षम हैं। इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त डी आई जी जेलें श्री लखमिंदर सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sohan Singh Thandal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD