Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गांधी परिवार ने देश की लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जीयां उड़ाई-मजीठिया

राजनीतिक अनाड़ी और भूमि हकीकतों से कोसों दूर राहुल गांधी देश का नेतृत्व करने का सपना छोड़ दे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नवांशहर , 04 Oct 2013

Last updated on: Oct 04, 2013, 00:00 IST

पंजाब के राजस्व एवं पूनर्वास और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू पी ए सरकार और गांधी परिवार द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की उड़ाई जा रही धज्जियों से देश के गौरव को ठेस लगी है। उन्होंने कहा कि देश के सूझवान मतदाता कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू पी ए सरकार के महाघोटालों और जनविरोधी फैसलों में घिरे 10 वर्षीय कुशासन को खत्म कर देश में एन डी ए सरकार के गठन के लिए तत्पर हो चुके हैं। आज यहां डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी द्वारा जिला योजना कमेटी के चेयरमैन के तौर पर पदभार संभाले जाने के पश्चात एक बड़ी एकत्रता को मुखातिब होते हुए स. मजीठिया ने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के पद और केंद्रीय कैबिनेट की समझदारी की तोहीन की गई है, उसने देश के लोगों के आगे एक गंभीर चुनौती पेश की है कि क्या गांधी परिवार समस्त लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रक्रियाओं से उपर है? उन्होंने कहा कि हम किस प्रकार हमारे प्रधानमंत्री की अमेरिका या पाकिस्तान द्वारा इज्जत किये जाने की उम्मीद कर सकते हैं जब उनकी ही पार्टी का एक नेता उनकी बेकद्री कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश के नेतृत्व करने का सपना छोड़ देना चाहिए। उनहोंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जिस प्रकार भाजपा पर संप्रदायिक धड़ेबंदी का आरोप लगाया गया है, उससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस सत्ता पर पुन: काबिज़ होने के लिए किस प्रकार तत्पर हो रही है और देश में संप्रदायिक धड़ेबंदी के गैर मुद्दे को उभारने के अपने छुपे एजेंडे पर कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल की लोगों की भावनाओं और ख्वाहिशों को समझने में असमर्था का कारण यह है कि उसको कांग्रेस सुप्रीमों सोनिया गांधी की उस जुंडली द्वारा एक राजनीतिज्ञ के तौर पर तैयार किया जा रहा है, जो समय समय पर आम लेागों को पेश मुश्किलों संबंधी ‘कोई परवाह नही’ के व्यवहार को जगजाहिर करती आ रही है। 

स.मजीठिया ने कहा कि जिस प्रकार तेलगू देशम जैसी पुरानी भाईवाल पार्टियों द्वारा एन डी ए और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार श्री नरेन्द्र मोदी प्रति झुकाव दिखाया जा रहा है, उससे देश के वोटरों के बदल रहे मन से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि वह किस तरह देश की अब तक की भ्रष्ट यू पी ए सरकार को चलता करने के लिए दृढ़ संकल्प हो चुके हैं। उन्होंने  कहा कि श्री मोदी ने देश के लोगों के मनों के भीतर आशा की एक बड़ी किरण पैदा की है और वह एक विशाल जन-आधार वाले नेता होने के फलस्वरूप देश को पुन:विकास और आर्थिक स्थिरता की पंक्ति पर लाने के लिए आवश्यक समर्थ नेता के रूप में उभर कर सामने आएं हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने अपनी गलत नीतियों कारण ना केवल देश की करंसी को डालर के मुकाबले बेहद कमजोर कर दिया है, बल्कि राष्ट्ीय स्त्रोतों की लूट भी बेशर्मी के साथ करवाई है। स.मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली यू पी ए सरकार ने जिस तरह अपने सियासी विरोधियों औेर भाईवालों का हाथ मरोड़ने के लिए सी बी आई का इस्तेमाल किया है, उस संबंधी माननीय अदालत को भी सी बी आई को पिंजरे में बंद तोता कहना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यू पी ए सरकार ने अपने पसंदीदा भाईवालां या भविष्य के भाईवालां के लिए केन्द्रीय फंडों के आबंटन के निर्धारित फार्मूले के साथ भी छेड़छाड़ करने से गुरेज़ नहीं किया और विरोधी राज्य सरकारों को उनके बनते हक नहीं दिए गए।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा सहित पंजाब से समूह 8 कांग्रेसी सांसद सदस्यों द्वारा पंजाब के केन्द्रीय फंडों में बनते हिस्से को रोकने के लिए पूरी कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि नए केन्द्रीय प्रोजैक्टों की तो क्या बात करनी है, उन्होंने पुराने चल रहे प्रोजैक्टों में भी रूकावट डालने के प्रयत्न किए हैं। उन्होंने कहा कि इन कांग्रेसी सांसद सदस्यों की सीमा शम्भू बैरीयर तक है क्योंकि उसके आगे जाकर उन्हें पंजाब के साथ संबंधित किसी भी मुद्दे या धक्के संबंधी कोई बात नहीं की और केवल अखबारी ब्यानबाज़ी तक ही सीमित रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मौजूदा कांग्रेसी सांसद सदस्य को पु¸न: लोक सभा में पंजाब की प्रतिनिधिता का सपना छोड़ देना चाहिए और स्वयं को मानसिक तौर पर अपनी जिन्दगी के सबसे नमोशीजनक सियासी मार्ग के लिए अभी से ही तैयार करना शुरू कर देना चाहिए।इससे पहले डा.सुखविंदर कुमार सुक्खी को जिला योजना कमेटी के चेयरमैन का पद संभालने की बधाई देते स.मजीठिया ने आशा व्यक्त की कि डा.सुक्खी अपने जिले के तेज़ी से सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाएंगे और जिले के लोगों व सरकार दरम्यिान कड़ी का कार्य करेंगे।

जिला योजना कमेटी के चेयरमैन डा.सुखविंदर कुमार सुक्खी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंजाब स.प्रकाश सिंह बादल और शिअद के प्रधान स.सुखबीर सिंह बादल उप-मुख्यमंत्री पंजाब का धन्यवाद करते कहा कि जिस विश्वास व आशा से उन्हें चेयरमैन का मान दिया गया है, वह उस पर सदैव सही उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वह  इस मिली नई जिम्मेवारी को सरकार और लोगों के बीच कड़ी के रूप में निभाएंगे और जिले में सरकारी नीतियों को निचले स्तर तक लागू करवाएंगे।इस अवसर पर पी पी पी को छोड़ कर शिअद में आए चौेधरी बिमल कुमार चेयरमैन, स.बलबीर सिंह ढिल्लों पूर्व जिला प्रधान, चौधरी दुरगेश जंडी राष्ट्य मीत प्रधान, स.दलजीत सिंह राष्ट्ीय मीत प्रधान, चौधरी परमवीर भाटीया मीत प्रधान ट्क यूनियन बलाचौर, स. बलवंत सिंह जंडी नंबरदार मीत प्रधान पंजाब, चौधरी नंद लाल मालेवाल और कांग्रेस में से अकाली दल में आये संदीप कुमार पंच भूक्कड़ी, जसपाल सिंह पंच भूक्ड़डी, मोहन सिंह पंच भूक्कड़ी का सरोपा देकर स्वागत किया गया।अन्य के अतिरिक्त चौ. नंदलाल मुख्य संसदीय सचिव, वन एवं वन्य जीव, रणजीत सिंह ढिल्लों विधायक लुधियाना, जरनैल सिंह वाहद पूर्व चेयरमैन मार्कफैड, गुरबख्श सिंह खालसा सदस्य एस जी पी सी, संजीव भारद्वाज जिला प्रधान भाजपा, रेशम सिंह थियाड़ा पूर्व चेयरमैन, जिला योजना कमेटी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव श्री हरमीत सिंह संधू एवं इंद्रबीर सिंह बुलारिया भाजपा  के राज्य उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा  के अतिरिक्त अकाली दल एवं भाजपा के नेता उपस्थित थे।

 

Tags: bikram singh majithia , bikramjit singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD