Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ

 

बिक्रम मजीठिया का भगवंत मान पर बड़ा हमला, बोले- श्री अकाल तख्त साहिब से मत्था न लगाएं

“बड़े मुख्यमंत्री आए हैं और आते रहेंगे, पर श्री अकाल तख्त साहिब महान थे, महान हैं और महान रहेंगे। अकाल तख्त साहिब से मत्था लड़ाने वालों का वजूद मिट जाएगा”

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Arshdeep Singh Kler
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 18:11 IST

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज चंडीगढ़ स्थित शिरोमणी अकाली दल कार्यालय में भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “बड़े मुख्यमंत्री आए हैं और आते रहेंगे, पर श्री अकाल तख्त साहिब महान थे, महान हैं और महान ही रहेंगे। अकाल तख्त साहिब से मत्था लगाने वालों का वजूद मिट जाएगा।”

उन्होंने गुरु दोखी, चरित्रहीन और शराबी मुख्यमंत्री को श्री अकाल तख्त साहिब से मत्था न लगाने की चेतावनी देते हुए कहा कि “झुककर गुरु के दरबार, श्री अकाल तख्त साहिब जाने वालों को माफी है, पर मत्था लगाने वालों का हमेशा बुरा अंजाम हुआ है, जिसका इतिहास गवाह है।”उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गुरु दोखी भगवंत मान समेत आतिशी और नरेश यादव जैसे बेअदबी करने वाले टोले से भरी है, जिनके गुनाहों की सजा अकाल पुरख खुद देंगे।

उन्होंने कहा कि सरहदी इलाकों में बेअदबी और सिख नरसंहार वाले ISI के एजेंडे को आम आदमी पार्टी चला रही है, जिससे नकली इनकलबियो का चेहरा खुद नंगा हो गया है।उन्होंने कहा कि जिस सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए पूरी सरकार में एक भी गुरसिख मंत्री नहीं मिला, वह 48 घंटे में फर्जी रिपोर्ट के आधार पर खुद को क्लीन चिट दे रही है।

पर कोई भी गुनहगार यह नहीं कहता कि उसने गुनाह किया है। अगर इस मामले की जांच किसी उच्च स्तरीय बाहरी एजेंसी से हो तो इसका घिनौना चेहरा पूरी तरह नंगा हो जाएगा।उन्होंने कहा कि गुरु घर, संसद, विधानसभा में शराब पीकर बार-बार मर्यादा भंग करने वाला न अपने परिवार का हो सका, न पंजाब का। जो अपने सगे बच्चों को भांजा बता सकता है, वह कोई भी गुनाह कर सकता है।

उन्होंने सवाल किया कि दारू पीकर बरगाड़ी में गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में कौन गया जिसे लोगों ने भगाया, लोकसभा में दारू पीकर बदनामी किसने कमाई, शराब छोड़ने के लिए अपनी मां की झूठी सौगंध किसने खाई, अपने बच्चों को भी पहचानने से इनकार करने वाला गैर-नैतिक इंसान कौन था, श्री तलवंडी साबो गुरुद्वारे शराब पीकर कौन गया, जब पंजाब में बाढ़ आई तो ज्यादा शराब पीने के कारण Fortis Hospital में कौन भर्ती हुआ, एक सरकारी मीटिंग और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद शराब की हालत में कौन मिला, शराब की हालत में विधानसभा में जाकर मर्यादा भंग करने वाला कौन था।

उन्होंने कहा कि नकली इंकलाबियो का टोला ही बेअदबी करने वालों से भरा है, जिसमें इनकी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना और मलेरकोटला में बेअदबी का दोषी ठहराया गया AAP विधायक शामिल है।उन्होंने कहा कि जो पंथ दोखी मुख्यमंत्री आज श्री अकाल तख्त साहिब से मत्था लगा रहा है, वह जवाब दे कि इससे पहले नंगे पैर श्री अकाल तख्त साहिब जाने का ड्रामा कर रहा था और उसी जत्थेदार साहिब से नंगे पैर मिलकर आया था।

उस समय भगवंत मान ने कहा था कि यह वीडियो AI से बनी है। FIR दर्ज करने के बाद भी उसकी सरकार और पुलिस ने इस वीडियो की जांच क्यों नहीं कराई।उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर उंगली उठाने वाली, यहां मत्था लगाने वाली सरकार, इसके मुख्यमंत्री और इनके चेलों को पंजाब की सिख संगत और सिख भाईचारा आने वाले विधानसभा चुनाव में जवाब जरूर देगा। अब इनके चेहरों से नकाब उतर रहे हैं और पंजाबियों के सामने इनकी असलियत आ रही है कि ये Power लेने के लिए कुछ भी कर सकते हैं और करवा सकते हैं।

लेकिन इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी।उन्होंने कहा कि अब इनका असली चेहरा नंगा हो चुका है। इन्होंने ही पंजाब में बेअदबी करवाई और अकाली दल के खिलाफ बड़ी साजिश रची। उन्होंने सवाल किया कि साढ़े चार साल के AAP राज में हुई सैकड़ों बेअदबी का हिसाब कौन देगा? इस पर न भगवंत मान बोलता है, न अरविंद केजरीवाल।

मजीठा थाना केस पर वीडियो सहित खुलासा:

आज मजीठा थाने की घटना के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए कहा कि जोबनप्रीत पर आम आदमी पार्टी ने पहले 307 का पर्चा इसलिए दर्ज कराया क्योंकि उस पर अकाली दल छोड़कर AAP में शामिल होने का दबाव बनाया गया था। पर जोबनप्रीत सिंह ने मना कर दिया। इसलिए उसे 5 महीने जेल में बिताने पड़े, पर वह हमारे साथ और अकाली दल के साथ खड़ा रहा।

भगवंत मान की खुंदक में आकर AAP के इशारे पर पुलिस ने गुंडागर्दी करते हुए मजीठा में Council चुनाव के दौरान जो धक्केशाही का नंगा नाच किया, वह सबके सामने है। इन चुनावों में भी AAP ने पुलिस के जरिए जोबन पर दबाव बनाया कि AAP में शामिल हो जाए। मना करने पर एक Amritdhari Sikh पर झूठा Chain Snatching का पर्चा देकर तड़के घर से उठा लिया गया।

जब उसकी माता जी, जो गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर पर हैं, ने हलका विधायक बीबी Ganeev Kaur Majithia को बताया तो वह वकील सहित थाने पहुंचीं, क्योंकि परिवार को डर था कि जो पार्टी बिना कारण 307 का पर्चा दे सकती है, वह हंकार और खुंदक में Encounter भी कर सकती है। थाने में जो भी हुआ वह Live चला, पूरी घटना पंजाब के सामने है। पर AAP सरकार, मुख्यमंत्री और पुलिस ने झूठे आरोप लगाकर पर्चा किया कि थाने के अंदर असले का प्रदर्शन किया गया और कागज फाड़े गए। पर अदालत ने जब सबूत मांगा तो पुलिस के पास कोई सबूत नहीं। आने वाले दिनों में सारे सबूत जरूर पेश करेंगे।

इस मामले में 30 के करीब लोगों पर जो झूठा पर्चा दिया गया है, वह अदालत में नहीं टिकेगा, क्योंकि झूठ से पर्दा उठना है।इस मामले में भी सत्य-हक की जीत के लिए अकाल पुरख वाहेगुरु का शुकराना करते हुए कहा कि अदालतों, उनकी Legal Team, मजीठा के लोगों के सहयोग और हक-सच की लड़ाई में साथ देने वालों के कारण ही इस केस में सरकार और उसकी झूठी पुलिस को मुंह की खानी पड़ी।

अब गुरु और पंथद्रोही मुख्यमंत्री को कहा कि धक्केशाही, गुंडागर्दी और तानाशाही के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। मजीठिया धक्केशाही के खिलाफ न कभी झुका है, न कभी झुकेगा।उन्होंने कहा कि AAP सरकार और उसकी गुंडा बन चुकी पुलिस आज हमारे कर्मचारियों, बेटियों-बहनों और अपना हक मांग रहे बेरोजगारों पर जिस तरह अत्याचार कर रही है, इस पार्टी और सरकार का अंत नजदीक है। और जहां भी जुल्म होगा, वहां पंजाबियों के साथ मजीठिया खड़ा मिलेगा।

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Arshdeep Singh Kler

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD