Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

चंडीगढ़शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब सतर्कता विभाग में भ्रष्टाचार में मुख्मंत्री और केजरीवाल के संबंधों की जांच मांगी

कहा कि विजिलेंस विभाग का उपयोग पैसे इकटठे करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा और लूटा हुआ धन शीर्ष अधिकारियों तक पहुंचाया जा रहा था: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 11:12 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पंजाब सतर्कता कार्यालय में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग की है, जिस पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई) ने कल रात छापा मारा था।यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने हैरानी जताते हुए कहा कि कैसे आरोपियों को पंजाब पुलिस के ए.के-47 हथियार चलाने वाले बंदूकधारी उपलब्ध कराकर आरोपियों को जाल से बचने में मदद की गई। 

उन्होने कहा कि यह तब साबित हुआ जब सी.बी.आई ने आरोपी विकास गोयल और राघव गोयल को अंबाला के पास दो हथियारबंद बंदूकधारियों के साथ गिरफ्तार किया गया।  सरदार मजीठिया ने यह सवाल किया  कि निजी बिचैलियों को आधिकारिक सुरक्षा किसने दी ? उन्होने कहा कि  भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल द्वारा ऐसे तत्वों को दी जा रही राजनीतिक सुरक्षा की गहन जांच की जानी चाहिए।

यह कहते हुए कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पदों को बेचकर सभी संस्थानों को तबाह कर दिया है, सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा,‘‘ अब अधिकारियों को यह बताना चाहिए कि अगर उन्हें किसी विशेष पद पर तैनात किया जाता है तो वे आम आदमी पार्टी के लिए कितना पैसा वसूल करेंगें।’’सरदार मजीठिया ने कहा,‘‘ डी.जी.पी विजिलेंस सत्य चैहान के ओ.एस.डी ओ.पी राणा पर जांच को निपटाने के लिए 20 लाख रूपये मांगने का आरोप लगाया गया है, और तथ्य यह है कि उन पर 13 लाख रूपये मांगने का आरोप है, जो पंजाब में सरेआम लूट को दर्शाता है।’’

उन्होने कहा कि विजिलेंस विभाग एक समय में सैंकड़ों शिकायतों की जांच करता है और अगर एक शिकायत को इस दर पर निपटाया जा रहा है तो यह साफ है कि विजिलेंस कार्यालय को पैसा इकटठा करने के केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और वह लूटी हुई  रकम उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है।’’पंजाब में भ्रष्टाचार की जांच की मांग करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि इस जांच के दायरे में मुख्य सचिव के.ए.पी सिन्हा और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किए गए गैर कानूनी जमीन के सौदों की जांच की जानी चाहिए। 

उन्होने कहा,‘‘ सिन्हा राज्य के इतिहास में सबसे भ्रष्ट आई.ए.एस अधिकारी के रूप में बदनाम हो रहे हैं।’’ अकाली नेता ने   कार्यवाहक डी.जी.पी गौरव यादव के कामकाज की जांच की जानी चाहिए।’’सरदार मजीठिया ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और अरविंद केजरीवाल के बीच संबंधों की जांच की मांग की है। 

उन्होने कहा यह  साफ होता जा रहा है कि अरोड़ा आम आदमी पार्टी (आप) और उसकी शीर्ष लीडरशीप के लिए पैसा एकत्र करने और मनी लाॅन्डिं्रग के एजेंट के रूप में काम कर रहे । वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी ने हताशा में उन्हें मंत्री के पद पर इसीलिए बनाए रखा है ताकि वे मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई राज न खोल दें। ‘‘

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD