Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

राहुल द्वारा प्रधानमंत्री पद को दागदार करना एवं सोनिया का मनमोहन सिंह को पलोसना कांग्रेस की आन्तरिक खानाजंगी का सबूत : मजीठिया

जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति के चेयरमैनों तथा वाईस चेयरमैनों की हुई ताजपोशी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

लुधियाना , 01 Oct 2013

Last updated on: Oct 01, 2013, 00:00 IST

पंजाब के राजस्व एवं लोक सम्पर्क मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि कांग्रेस के ‘काके’ राहुल गांधी ने प्रधान मंत्री डा. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली अपनी ही पार्टी की सरकार का विरोध कर जहां प्रधानमंत्री की ‘पगड़ी’ को हाथ डालने की तूल कार्रवाई की है, वहीं राहुल के ब्यान से पार्टी की आन्तरिक खानाजंगी भी जगजाहिर हुई है। जिला परिषद के चेयरमैन स. भाग सिंह मानगढ़ एवं वाईस चेयरमैन स. परमिन्द्र सिंह रंगियां ओैर ब्लॉक समिति लुधियाना-2 की चेयरपर्सन श्रीमती हरपाल कौर मंगली और वाईय चेयरमैन श्री शादी राम को जिला परिषद कम्लैक्स में पद संभालने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत के दौरान स. मजीठिया ने कहा ‘एक तरफ राहुल गांधी प्रधानमंत्री के रूतबे को दागदार कर रहा है तो दूसरी ओर उसकी माता सोनिया गांधी कह रही है कि हम प्रधानमंत्री के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। कांग्रेस के यह दौहरे मापदण्ड लोगों के गले नहीं उतर रहे।’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पद को क्षति पहुंचाकर डा. मनमोहन सिंह की पगड़ी को हाथ डालने की तूल की कार्रवाई की शिरोमणि अकाली दल आलोचना करता है।मजीठिया ने साथ ही कहा कि कांग्रेस का दो मुंही होना ही इसको आगामी चुनावों में ले डूबेगा। लालू प्रसाद यादव को अदालत द्वारा दोषी ठहराने सम्बन्धी पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी वह केवल इतना कह सकते हैं कि शिरोमणि अकाली दल अदालत के फैसले का स्वागत करता है और इस कार्रवाई से दोगुली और घप्पलेबाज कांगेस का जन विरोधी चेहरा और दोहरे मापदण्ड लोगों के सामने प्रत्यक्ष हुए हैं। 

इससे पूर्व शुक राने के तौर पर करवाए गये पाठ के भोग दौरान जुड़ी एकत्रिता को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल एवं प्रत्येक वर्ग के ईमानदार, परिश्रम एवं सिदकी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है और उनको समय समय पर बनते पदों से नवाजा है।

उन्होंने कहा कि अकाली दल में लोगों के लिए सेवाभाव से कार्य करने वालों कार्यकर्ताओं की चुनाव कड़ी पक्ष पर कर पद दिये जाते हैं। इसका सबूत लुधियाना से जिला परिषद चेयरमैन रह चुके एवं मौजूदा विधायक . मनप्रीत सिंह इयाली है, जिनको जिला परिषद में बढ़िया एवं प्रेणात्मक  कार्यों के कारण प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि कांग्रेस में पद बांटते समय अलग ही तरीका इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने सर्व सम्मति से चुने गये उक्त जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति के पदाधिकारियों को इलाके के विधायकों, पूर्व विधायकों एवं अन्य नेताओं के सहयोग एवं सलाह लेकर और लोगों की मर्ज पहचानकर ईमानदारी एवं सिदत से कार्य करने के लिए कहा और उम्मीद व्यक्त की वह भी गत जिला परिषद टीम की तरह पंजाब के लिए इससे बड़ा पुरस्कार हासिल करेंगें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल की सोच पर पहरा देते हुए उक्त पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चुने जाना लुधियाना जिले में पार्टी की एकजुटता को भली भान्ति दर्शाता है। उन्होंने गत चुनावों में शिरोमणि अकाली दल को बड़े अन्तर से जिताने के लिए शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं एवं पंजाब के लोगों का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। 

समागम को सम्बोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री स. शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि लुधियाना जिले के देहाती क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास करने के लिए नए पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करेंगें और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगें।समागम को मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक सलाहकार स. महेश इन्द्र सिंह ग्रेवाल, विधायक दाखा श्री मनप्रीत सिंह इयाली, विधायक जगराओं एस आर क्लेर, विधायक लुधियानी पूर्बी स. रणजीत सिंह ढिल्लों, विधायक क्षेत्र गिल स. दर्शन सिंह वालिक,समराला विधान सभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के इंचार्ज स. जगजीवन सिंह खीरनिया, रायकोट के इंचार्ज स. बिक्रम जीत सिंह खालसा, जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल देहाती एवं चेयरमैन पंजाब अधिनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड संता सिंह उमैदपुरी, स. भाग सिंह मानगढ़ और परमिन्द्र सिंह रंगियां ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति के नए पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सहित पहुंच अन्य प्रमुख व्यक्तियों को शिरोपा और साहिब भेंट सम्मानित किया।समागत के दौरान नगर निगम के मेयर, स. गुरचरन सिंह गोहलवड़िया, स. जगदीश सिंह गर्जा पूर्व मंत्री इत्यादि उपस्थित थे।

 

Tags: bikram singh majithia , bikramjit singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD