सुखबीर सिंह बादल एवं कमल शर्मा की उपस्थिति में जोशी ने स्थानीय निकाय विभाग का पद संभाला
भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाशत नहीं किया जाएगा-जोशी
Web Admin
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ , 27 Sep 2013
Last updated on: Sep 27, 2013, 00:00 IST
पंजाब के नए बने स्थानीय निकाय और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री श्री अनिल जोशी ने उप-मुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा की उपस्थिति में आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अपने नए विभाग का पद संभाल लिया। इस अवसर पर पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर श्री दिनेश कुमार बब्बू, स्थानीय निकाय विभाग के मुख्य संसदीय सचिव श्री सोम प्रकाश, मुख्य संसदीय सचिव श्री इन्द्रबीर सिंह बुलारिया, पंजाब सरकार के सहायक मीडिया सलाहकार श्री विनीत जोशी, भाजपा के प्रदेश महा सचिव श्री तरूण चुघ, पंजाब बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के चेयरमैन श्री स्वर्ण स्लारिया एवं सदस्य श्री सुकेश कालिया, अमृतसर के मेयर श्री बख्शी राम अरोड़ा, पूर्व संसद सदस्य श्रीमती गुरचरण कोैर आदि उपस्थित थे।उप-मुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल ने श्री जोशी को नए विभाग का पद संभालने की बधाई देते हुए उम्मीद व्यक्त की कि राज्य सरकार द्वारा शहरों की कायाकल्प करने के लिए आरंभ किए प्रोजैक्टों में वह ओर तेज़ी लाएंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि श्री जोशी एक नवयुवक एवं विकासमयी मंत्री हैं जिन्होंने उद्योग विभाग में नई औद्योगिक नीति सहित अह्म कार्य सम्पूर्ण किए हैं और अब वह स्थानीय निकाय विभाग को अपनी सुयोज्य नेतृत्व अधीन बु¸लन्दियों पर ले जाएंगे। पद-भार संभालने के पश्चात् प्रैस के नाम जारी ब्यान में श्री जोशी ने कहा कि विभाग ने पहले रह चुके मंत्री श्री चुन्नी लाल भगत जी द्वारा शहरों के सर्वपक्षीय विकास के लिए आरंभ की गई स्कीमों को जारी रखते हुए और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के प्रति जागरूक रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी क्योंकि शहरीकरण के बढ़ते रूझान के कारण आज 40 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या शहरों/कस्बों में रहती है जिसको बुनियादी सुविधाएं देना हमारा कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि विभाग के कार्यों में पारदर्शिता के लिए वह वचनबद्ध हैं और भ्रष्टाचार और कार्य में देरी को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अफसरशाही लोगों के प्रति जवाबदेह हो और लोगों के प्रतिनिधियों को बनता सम्मान दिया जाए।जोशी ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सेवा के अधिकार कानून तहत शहरियों को हर सुविधा तय समय में मुहैया करवाना विश्वसनीय बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 100 प्रतिशत शहरी जनसंख्या को स्वच्छ पेयजल, सीवरेज, स्ट्ीट लाईटें, सड़कों आदि जैसे बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसको निम्र स्तर पर लागू करना उनकी जिम्मेवारी बनती है।