Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा परमाणु जवाबदेही का कानून में तबदीली करके देश के हितों को गिरवी रखा जा रहा है-मजीठिया

यूपीए एक अवधि समाप्त दवाई है,जो देश के लिए खतरनाक है

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

जांलधर , 27 Sep 2013

Last updated on: Sep 27, 2013, 00:00 IST

 बिक्रम सिंह मजीठिया,राजस्व एवं सूचना व लोक सम्पर्क मंत्री,पंजाब ने कांग्रेस की अध्यक्षता वाली यूपीए सरकार की देश के हितों को गिरवी रखने पर आलोचना करते हुये कहा कि इस सरकार द्वारा परमाणु जवाबदेही कानून में अमरीकी कंपनियों के हक में देश की कीमत पर तबदीलिया की जा रही है।बीती सांय डेरा काहना ढेसियां में संता को मिलने के बाद पत्रकारों के बातचीत करते हुये स. मजीठिया ने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा परमाणु जवाबदेही कानून में तबदीली करके परमाणु दुर्घटना होनी की सूरत में दिये जाने वाले मुआवजे से अमरीकी की परमाणु कंपनियों के हितों की रक्षा की जा रही है। उन्होने कहा कि बहुत अजीब बात है की जहां फूकोशिमा,चरनोविल और भोपाल गैस रिसाव की घटनाओं के बाद विभिंन देशों की सरकारों द्वारा सेफटी रैगुलेशनज को मजबूत किया हैं और जवाबदेही कानूनों को कड़ा बनाया है ताकि किसी प्रकार की परमाणु घटना होने पर कंपनियों को जवाबदेह बनाया जा सके वही भारत में एक कमजोर प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह अमरीका को खुश करने के लिए देश के हितों के साथ धोखा कर रहा है जो बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होने कहा कि यूपीए सरकार के पास नैतिक या संवैधानिक अधिकार नही है कि वह अपने कार्यकाल के अंतिम समय में परमाणु जवाबदेही बिल में किस प्रकार परिवर्तन करे। उन्होने कहा कि भारत के राष्ट्रपति को इसको रोकने के लिए दखल देना चाहिए।

उन्होने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्षता वाली यूपीए सरकार अपनी अवधि खत्म कर चुकी दवाई जो देश की आर्थिकता के लिए बहुत खतरनाक है। उन्होने कहा कि देश का प्रधानमंत्री किस प्रकार का अर्थशास्त्री है जिसके कार्यकाल में डालर के मुकाबले रूपये में भारी गिरावट आई है और यूपीए पिछले 9 वर्षो के कार्यकाल में जरूरी वस्तुओं की कीमतों में 357 प्रतिशत वृद्धि हुई है। उन्होने कहा कि यूपीए सरकार पहले ही कम गिनती में है जोकि सहयोगी पार्टियों की बैसाखियों के सहारे चल रही है ओैर विभिंन आर्डीनैंस पेश किये जा रहे है जोकि संसद में अस्वीकृत हो रहे है। उन्होने कहा कि देश के राष्ट्रपति को दागी एमपीज और एम एल एज संबंधी आर्डीनैंस पर सहमति नही देनी चाहिए क्योकि यह सर्वोच्च अदालत के निर्णय के विपरीत है। यूपीए सरकार संबधी बोलते हुये स. मजीठिया ने कहा कि यह सरकार पहले ही आई सी यू में लगी हुई है और आर्डीनैंसो के आक्सीजन सिलैंडर इसको नही बचा सकते है। इस अवसर पर संत निर्मल सिंह जौेड़े,श्री मनप्रीत सिंह ईयाली विधायक, श्री यूरिन्द्र सिंह हेयर एस एस पी जांलधर-ग्रामीण,श्री राजिन्द्र सिंह एस पी(डी),श्री जसबीर सिंह एस डी एम फिल्लौर और अन्य शख्शियतें उपस्थित थी।

 

Tags: bikram singh majithia , bikramjit singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD