Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

नाईपर में हिन्दी पखवाड़ा संपन्न

नाईपर में हिन्दी पखवाड़ा संपन्न
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

एस.ए.एस. नगर , 26 Sep 2013

Last updated on: Sep 26, 2013, 00:00 IST

राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर), एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में 13 से 26 सितम्बर तक राजभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए ‘हिन्दी पखवाड़ा’ का आयोजन किया गया। हिन्दी पखवाड़ा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य, संस्थान में हिन्दी भाषा का प्रचार प्रसार तथा राजभाषा के प्रयोग को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना है।13 सितम्बर से प्रारंभ हुए हिन्दी पखवाड़ा के दौरान 06 विभिन्न प्रतियोगिताओं में 220 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता निभाई।26 सितम्बर 2013 को आयोजित हिन्दी पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉं. राजेन्द्र सिंह सांगवान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बायो प्रोसेसिंग यूनिट (बीपीयू), एसएएस नगर थे। उन्होंने कहा कि भारत में सर्वाधिक लोग हिन्दी बोलते हैं। हमें यह मानने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए कि जनसाधारण को सबसे अधिक हिन्दी ही समझ आती है और हिन्दी सबसे अलंकृत भाषा है जिसमें संस्कृत और उर्दू का समावेश है। जितने अधिक काव्य ग्रंथ हिन्दी में हैं, वे किसी और भाषा में नहीं हैं। आगे उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हिन्दी को हम पखवाड़ा में ही नहीं बल्कि दिन प्रतिदिन इस्तेमाल करेंगे। 

प्रो. क. कु. भूटानी, कार्यवाहक निदेशक, नाईपर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि केवल हिन्दी का ज्ञान होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमें हिन्दी का प्रयोग अपने दैनिक कार्यों में करना चाहिए। उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों से भी कहा कि  हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए और मैं यह उम्मीद करता हूं कि हमें वैज्ञानिक खोजें भी अंग्रेजी के स्थान पर हिन्दी में उपलब्ध होंगी। अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि हम सबने अपनी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण की है और प्रारंभिक रूप से हमें हिन्दी में काम करने में दिक्कत भी आ सकती है, लेकिन कोई भी काम असंभव नहीं है।संस्थान की वांर्षक राजभाषा पत्रिका ‘नाईपर दर्पण’ के छठे अंक का विमोचन मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र सिंह सांगवान के कर-कमलों द्वारा किया गया। 

संस्थान के कुलसचिव विंग कमांडर पी.जे.पी. सिंह वड़ैच (से.नि.) ने मुख्य अतिथि, निदेशक महोदय, हिन्दी पखवाड़ा आयोजन समिति, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त किया जिन्होंने हिन्दी पखवाड़ा के आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।  उन्होंने यह भी कहा कि हमें दैनिक व्यवहार में हिन्दी का उपयोग करना चाहिए।डॉ. सविता सिंह, कार्यकारी राजभाषा अधिकारी एवं वैज्ञानिक ने संस्थान के वर्ष 2012-13 का राजभाषा प्रगति प्रतिवदेन प्रस्तुत किया।हिन्दी पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र सिंह सांगवान द्वारा क्रमशः रु 300/- एवं रु 200/- का नगद पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया, वर्ष 2012-2013 में हिन्दी में प्रशंसनीय कार्य के लिए श्री एम. जोस, वित्त एवं लेखा अधिकारी को अधिकारी वर्ग में, मो. शाहिद खान, तकनीकी सहायक और श्री के. प्रसन्ना, कनिष्ठ तकनीकी सहायक को कर्मचारी वर्ग में रु 500/- एवं प्रतीक चिन्ह से पुरस्कृत किया गया। हिन्दी टंकण परीक्षा उत्तीण करने पर सुश्री अजीत पाल कौर और श्री गीता प्रसाद नौटियाल को भी नगद पुरस्कार और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त हिन्दी पखवाड़ा में निर्णायकों को भी प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।समापन कार्यक्रम में 150 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया जिसमें नाईपर के वरिष्ठ अधिकारीगण कर्मचारीगण तथा विद्यार्थी एवं आमंत्रित अतिथिगण उपस्थित थे। कार्यक्र्रम का सफल संचालन डॉ. संयोग जैन ने किया। संस्थान में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन ‘‘हिन्दी पखवाड़ा आयोजन समिति’’ के मार्गदर्शन में हिन्दी कक्ष द्वारा आयोजित किया गया।

 

Tags: NIPER

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD