Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बठिंडा में फार्मास्यूटीकल पार्क बनने से समूचे देश को होगा लाभः मनप्रीत सिंह बादल

वित्त मंत्री ने केंद्रीय रासायन, उर्वरक और फार्मास्यूटीकल मंत्री के साथ की मुलाकात

Manpreet Singh Badal, Congress, Punjab Congress, Bathinda, Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Mansukh Mandaviya, Chemicals, Fertilizers, Pharmaceuticals, Indian Institutes of Science Education and Research, IISER, National Institute of Pharmaceutical Education and Research, NIPER
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़/दिल्ली , 22 Oct 2021

Last updated on: Oct 22, 2021, 00:00 IST

वित्त मंत्री, पंजाब स. मनप्रीत सिंह बादल ने आज दिल्ली में रासायन, उर्वरक और फार्मास्यूटीकल संबंधी केंद्रीय मंत्री श्री मनसूख एल. मांडविया के साथ मुलाकात करके बठिंडा में फार्मास्यूटीकल पार्क बनाए जाने की माँग की। उन्होंने कहा कि यह पार्क पूरे देश, ख़ास तौर पर उत्तरी भारत - पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख़, के लिए उपयोगी और लाभकारी साबित होगा।स. मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि पंजाब की आर्थिकता के साथ-साथ कृषि में भी विभिन्नता और मज़बूती लाना ज़रूरी है। केंद्रीय मंत्री ने पंजाब के वित्त मंत्री की माँग पर ध्यानपूर्वक विचार करने के बाद भरोसा दिया कि इस फार्मा पार्क के लिए वह बठिंडा को सबसे अधिक प्राथमिकता देंगे।स. मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि सरहदी राज्य होने के कारण पंजाब के लिए अपने नौजवानों को रोज़गार देना बेहद ज़रूरी है जिससे वह पड़ोसी दुश्मनों के गलत मंसूबों का शिकार होने से बच सकें। 

उन्होंने कहा कि बठिंडा में फार्मास्यूटीकल पार्क की स्थापना से लगभग 100,000 लोगों को प्रत्यक्ष और तकरीबन 200,000 लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोज़गार मिलेगा।वित्त मंत्री ने बताया कि बठिंडा में पूरी तरह कार्यशील ‘‘ए’’ स्तर का रेलवे स्टेशन, 1350 एकड़ से अधिक ज़मीन और तेल रिफायनरी उपलब्ध है जो इस जगह को फार्मा पार्क के लिए उपयुक्त बनाता है। इसके साथ ही 134 एकड़ में मौजूद पानी के विभिनन स्रोत और झीलें इस फार्मा पार्क को स्थापित करने, इसके रखरखाव और संचालन के लिए लाभप्रद होंगे। उन्होंने बताया कि फार्मा उद्योग को यू.एस.एफ.डी.ए. से मंज़ूरशुदा बड़ी फार्मास्यूटीकल कंपनियों, जैसे कि सन फार्मा, सेंट्रिएंट और आई.ओ.एल. कैमीकल्ज़ से भी सहायता प्राप्त होगी। बठिंडा में इस पार्क को स्थापित करने से आर एंड डी ईकोसिस्टम, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटीकल एजुकेशन एंड रिसर्च (नाईपर), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साईंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईसर) और नैनो टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, मोहाली के अलावा ऑल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसिज़ (एम्ज़, बठिंडा) और माईक्रोबायल टेक्नोलॉजी संस्थान, बठिंडा का भी लाभ मिलेगा।

 

Tags: Manpreet Singh Badal , Congress , Punjab Congress , Bathinda , Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Mansukh Mandaviya , Chemicals , Fertilizers , Pharmaceuticals , Indian Institutes of Science Education and Research , IISER , National Institute of Pharmaceutical Education and Research , NIPER

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD