Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिला कुल्लू में है अनेक प्राकृतिक पर्यटन स्थल ,पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कार्य करना चाहिए : कुलदीप कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 26 Sep 2013

Last updated on: Sep 26, 2013, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश विधान सभा प्राकलन समिति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि जिला कुल्लू में अनेक प्राकृतिक पर्यटन स्थल विद्यमान है, इसलिए इन पर्यटन स्थलों की इको टूरिज्म के रूप में दोहन करके क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कार्य करना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान हों और साथ में राज्य सरकार का राजस्व भी अर्जित हो सके। यह जानकारी प्राकलन समिति के अध्यक्ष ने जिला स्तर के अधिकारियों के साथ जिला में चलाई जा रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।अध्यक्ष तथा अन्य समिति सदस्यों ने जिला पर्यटन विभाग को निर्देश करते हुए कहा कि जिला में अविकसित पर्यटन स्थलों को चिन्हित करके उन स्थलों को पर्यटक स्थल के नक्शे में लाने के लिए विभाग विस्तृत प्रारूप परियोजना (डीपीआर) तैयार करके केंद्र सरकार की स्वीकृति एवं आर्थिक तौर पर सहायता के लिए भेजें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से प्रत्येक राज्यों के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग कुल्लू, मनाली के अतिरिक्त जिला के अन्य पर्यटक स्थलों को पर्यटक स्थल विकसित करते समय पर्यटकों की बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखकर इन स्थलों का निर्माण करने का निर्देश भी दिया।सभापति ने जिला में जल विद्युत परियोजनाओं द्वारा स्थानीय क्षेत्र विकास फंड को सही समय पर पैसा जमा करवाने के बारे में कड़े संज्ञान लेते हुए कहा कि सभी जल विद्युत परियोजनाओं को स्।क्। ( लाडा )के लिए दिए जाने वाले शेष राशि का शीघ्र भुगतान करें, ताकि प्रभावित क्षेत्रों तथा विस्थापितों को सहायता उपलब्ध करवा सके। उन्होंने परियोजनाओं अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि करार के अनुसार 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय एवं हिमाचल के लोगों को दिया जाए और जिन परिवार वालों को परियोजना के कारण अपने स्थान से विस्थापित होना पड़ा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर परियोजना में स्थाई नौकरी दी जाए।

सभापति ने जिला अधिकारियों को अन्य पिछड़ा वर्ग उपयोजना के लिए आबंटित बजट को पिछड़ा क्षेत्र के लोगों के उत्थान पर खर्च करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने जिला अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे उन विकास कार्यों को प्राथमिकता प्रदान करें जिस क्षेत्र के विधायक अपने क्षेत्र में विकास कार्यों की प्राथमिकता के आधार पर लोगों को प्रदान करना चाहते हैं।उन्होंने जिला प्रशासन को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का सही आंकलन कर प्रभावितों को उचित राहत राशि प्रदान करने को कहा। बैठक के दौरान समिति के अन्य सदस्यों ने भी जिला में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर सभापति एवं समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि प्रदेश द्वारा जारी की गई धनराशि का सदुपयोग करके सरकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर समिति के सदस्य एवं कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश्वर सिंह ने सभापति एवं समिति सदस्यों का कुल्लू में पधारने पर धन्यवाद किया। इस बैठक में समिति के सदस्य महेंद्र सिंह, सरवीण चौधरी, महेश्वर सिह, संजय रतन, रवि ठाकुर, मोहन लाल ब्रागटा, पुलिस अधीक्षक कुल्लू विनोद कुमार धवन, एडीएम सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: kuldeep kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD