Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मेयर चुनाव को लेकर आप का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला

मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 19 फरवरी के बाद कराने का अनुरोध किया गया

Kuldeep Kumar, Mayor, Municipal Corporation Chandigarh,AAP, Aam Aadmi Party, AAP Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jan 2025

Last updated on: Jan 02, 2025, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप), चंडीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल आज नगर निगम, चंडीगढ़ के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर चंडीगढ़ के उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में आप अध्यक्ष डीएसपी विजय पाल, मेयर कुलदीप कुमार और आप के वरिष्ठ नेता डॉ. हरमीत सिंह शामिल थे।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को मांग पत्र देते हुए मांग की कि वर्ष 2024 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 2874/2024 में विशेष अनुमति याचिका (सिविल) संख्या 2998 दिनांक 20.02.2024 के निर्णय के माध्यम से, नगर निगम, चंडीगढ़ के लिए कुलदीप कुमार को मेयर के रूप में योग्य उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित घोषित किया था।

पंजाब नगर निगम अधिनियम, 1976 की धारा 38 (1) के तहत चंडीगढ़ नगर निगम में निर्वाचित मेयर का कार्यकाल एक वर्ष है। पंजाब नगर निगम कानून (चंडीगढ़ तक विस्तार) अधिनियम, 1994 द्वारा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ तक विस्तारित किया गया है, इसकी धारा 38(1) में प्रावधान है कि निगम, हर साल अपनी पहली बैठक में, अपने सदस्यों में से एक का चुनाव करेगा जिसको को महापौर के रूप में जाना जाएगा और ऐसे दो अन्य सदस्यों को वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के रूप में जाना जाएगा।

नगर निगम, चंडीगढ़ अपने तीसरे वर्ष में है और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से 20.2.2024 को कुलदीप कुमार ने मेयर का पद संभाला। जिसका एक वर्ष का कार्यकाल 19.2.2025 को पूरा हो जायेगा। इन परिस्थितियों में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के कारण, इस वर्ष 2025 के लिए नगर निगम की पहली बैठक वर्तमान महापौर का कार्यकाल जो 19 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है, के पूरा होने के बाद आयोजित की जानी चाहिए। 

अत: इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए महापौर का चुनाव 19.2.2025 को महापौर का कार्यकाल पूरा होने के बाद निर्धारित करने की मांग की गई। आप प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के ध्यान में लाया कि नगर निगम, चंडीगढ़ के जनरल हाउस की 29.10.2024 को बैठक हुई थी। इस 341वीं बैठक में टेबल एजेंडा आइटम नंबर 3 पर चर्चा करते हुए बहुमत से यह निर्णय लिया गया कि चंडीगढ़ नगर निगम के विनियम 6 (कार्यप्रक्रिया और संचालन) विनियम, 1996 में संशोधन किया जाए और मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव गुप्त मतदान के बजाय हाथ उठाकर कराया जाए, ताकि आने वाले वर्षों के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित की सके।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि 29.10.2024 को आयोजित जनरल हाउस की 341वीं बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव गुप्त मतदान के बजाय हाथ उठाकर किया जाना चाहिए।

 

Tags: Kuldeep Kumar , Mayor , Municipal Corporation Chandigarh , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD