Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आईएसएल : अनुशासन समिति को भेजी एफसी गोवा के दुर्व्यवहार की शिकायत

आईएसएल : अनुशासन समिति को भेजी एफसी गोवा के दुर्व्यवहार की शिकायत
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फेटरोड़ा , 21 Dec 2015

Last updated on: Dec 21, 2015, 00:00 IST

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) प्रबंधन ने आईएसएल-2 के फाइनल मैच के बाद एफसी गोवा टीम के खिलाड़ियों के दुर्व्यवहार की शिकायत सोमवार को अनुशासन समिति को सौंप दी। रविवार को हुए फाइनल मैच में चेन्नइयन एफसी से हारने के बाद गोवा के खिलाड़ियों पर मैदान के अंदर और बाहर अपशब्दों का प्रयोग करने और सहयोग की भावना न दिखाने की शिकायत की गई है।फाइनल मैच में चेन्नई ने गोवा को 3-2 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। इस रोमांचक फाइनल में खिलाड़ियों के बीच कई बार कहासुनी की नौबत भी आई।

आईएसएल ने जारी एक विज्ञप्ति में कहा है, "आईएसएल को यह सूचित कर दिया गया है और हमारे सहयोगी प्रसारक स्टार इंडिया ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है कि एफसी गोवा टीम प्रबंधन ने फाइनल मैच के परिणाम को विवाद में खींचते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।"

गौरतलब है कि गोवा के खिलाड़ियों ने पहले पदक वितरण समारोह का बहिष्कार किया और उसके बाद क्लब के सह-मालिक दत्तराज सलगावकर ने चेन्नइयन के खिलाड़ी इलानो ब्लूमर के खिलाफ उन्हें अपशब्द बोलने और हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवा दी।प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ब्लूमर को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। सलगावकर ने अपनी शिकयात में कहा है कि ब्लूमर ने उनसे पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान दुर्व्यवहार किया।विज्ञप्ति में कहा गया है, "आईएसएल ने गोवा के दुर्व्यवहार को गंभीरता से लिया है। आईएसएल किसी भी हाल में क्लब के खिलाड़ियों, प्रबंधन और सहायक कर्मचारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी। यह मामला अब आईएसएल की अनुशासन समिति के पास है।"आईएसएल को गोवा क्लब के प्रबंधक की तरफ से किसी भी तरह कि शिकायत नहीं मिली है। 

 

Tags: ISL , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD