Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

मानसिक संतुलन खो चुके हैं अरविंद केजरीवाल : कमल शर्मा

केंद्रीय मंत्री अरुण जेतली पर आरोपों को हास्यस्पद बताया ,पूछा, भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारी का बचाव क्यों ?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Dec 2015

Last updated on: Dec 17, 2015, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति प्रयोग किए गए अपशब्दों को मानसिक संतुलन बिगडऩे की निशानी बताते हुए मांग की है कि केजरीवाल बिना देरी के इसके लिए माफी मांगे। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि सीबीआई स्पष्ट कर चुकी है कि उसके छापे दिल्ली सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठने वाले एक सचिव स्तर के आईएएस अधिकारी के खिलाफ थे जिन पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप हैं। 

कमल शर्मा ने केजरीवाल के इस दावे को हास्यस्पद बताया जिसमें उन्होंने दावा किया है कि सीबीआई ने दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के कथित घोटाले से जुड़ी फाईलें गायब करने के लिए छापामारी की है ताकि केंद्रीय मंत्री अरुण जेतली को बचाया जा सके। श्री कमल शर्मा ने कहा कि डीडीसीए का मामला दिल्ली सरकार के नहीं बल्कि केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसीलिए इससे जुड़ी फाईलें दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय में हो ही नहीं सकतीं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने प्रश्न किया है कि एक तरफ तो वे भ्रष्टाचार से मुक्त प्रशासन की बात करते हैं तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारी पर की जाने वाली कार्यवाही को लेकर अनावश्यक होहल्ला क्यों मचा रहे हैं ?

भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री वहां की जनता से किए गए हवाहवाई वायदों को पूरा करना तो दूर वहां की जनता को सामान्य स्तर का प्रशासन उपलब्ध करवाने में भी असफल हो रहे हैं। अपनी असफलता को छिपाने और मीडिया में छाए रहने के लिए वे तरह-तरह के राजनीतिक स्टंट करते हैं। उनके प्रधानमंत्री के प्रति ताजा असभ्य ब्यान इसी शृंखला की कड़ी है। कमल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 125 करोड़ देशवासियों के प्रतिनिधि हैं और उनका अपमान पूरे देश का अपमान है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को चेतावनी दी है कि वह देश की राजनीति में गाली संस्कृति को बढ़ावा देने से बाज आए।

 

Tags: Kamal Sharma BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD