Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हमें नहीं भूलना चाहिए मौजूदा चैम्पियन हैं एटलेटिको : मातेराजी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 15 Dec 2015

Last updated on: Dec 15, 2015, 00:00 IST

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण में अपने दूसरे चरण के सेमीफाइनल मैच से ठीक पहले चेन्नइयन एफसी के कोच मार्को मातेराजी ने मंगलवार को अपनी टीम को सतर्क करते हुए कहा कि हमें नहीं भूलना चाहिए कि एटलेटिको मौजूदा चैम्पियन टीम है। पहले चरण का मैच 3-0 से जीतकर चेन्नइयन बुधवार को साल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले दूसरे चरण के मैच में बेहतर स्थिति में उतरेगी।लेकिन मातेराजी ने घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही एटलेटिको से अपनी टीम के खिलाड़ियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

मातेराजी ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम इस मैच को लापरवाही में नहीं लेंगे। हमें नहीं भूलना चाहिए कि एटलेटिको मौजूदा चैम्पियन टीम है।"इटली की विश्व कप-2006 विजेता टीम का हिस्सा रहे मातेराजी ने कहा कि उनकी टीम ने इस मैच के लिए कठिन तैयारी की है, क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें 60,000 विरोधी खेमे के दर्शकों के बीच खेलना है।मातेराजी ने पहले चरण में मिली जीत पर कहा, "वास्तव में वह सिर्फ एक जीत भर नहीं थी। उस जीत ने हमें लीग के शेष मैचों में बेहतर करने का आत्मबल प्रदान किया है।"उन्होंने कहा, "बुधवार को कोलकाता को कुछ नया करना होगा। हमें भले ही पता है कि हमारे पास बढ़त है, लेकिन हमें अपनी पूरी कोशिश करनी होगी और अपना सर्वश्रेष्ठ खेलना होगा।"

 

Tags: ISL , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD