Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बूंदाबांदी से चेन्नई में मुश्किलें बढ़ीं, राहत न मिलने से आक्रोश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 05 Dec 2015

Last updated on: Dec 05, 2015, 00:00 IST

बारिश के कारण बाढ़ की मार झेल रहे तमिलनाडु के लोगों की परेशानी रुक-रुक कर हो रही बारिश और काले मेघों तथा बिजली कड़कने की आवाजों ने बढ़ा दी है। एक तरफ जहां लोगों के लिए पेयजल का भारी संकट पैदा हो गया है, वहीं कई जगहों पर राहत न मिलने से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। इसी बीच, यातायात संपर्को को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है, जबकि एक सरकारी बयान के मुताबिक 11.53 लाख लोगों को बचाया जा चुका है, और उन्हें 5,009 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। मैलापुर, अडयार व अन्नासलाई जैसे इलाकों में जहां जलस्तर में कमी आई है और बिजली आपूर्ति भी आंशिक तौर पर बहाल कर दी गई है, वहीं इससे अलग उत्तरी चेन्नई के कई पॉकेट में बिजली नहीं है।वेस्ट माम्बलम निवासी रेवती वासन ने आईएनएस को बताया, "अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की भी अफवाह है, जिससे हमारी चिंता और बढ़ गई है।"

उन्होंने कहा कि उनके इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। उनके अपार्टमेंट के आसपास और सड़कों पर भी पानी भर गया है।उत्तरी चेन्नई के कोरूक्कुपेट में एक निवासी ने शिकायत की कि सरकार या किसी राजनीतिक दल की तरफ से कोई भी व्यक्ति उनके इलाके में मदद के लिए नहीं आया।चेन्नई व उसके उपनगरों में बीते एक महीने में रिकार्ड बारिश दर्ज की गई है, जिसके कारण 325 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।कुछ इलाकों में हालांकि शनिवार सुबह दुकानें खुलने के बाद दूध की आपूर्ति बहाल हो गई है।अडयार के एक स्थानीय निवासी लक्ष्मण ने आईएएनएस को बताया, "हमारे अपार्टमेंट के पास की दुकानों पर दूध साधारण दामों पर मिल रहे हैं, लेकिन पीने का पानी काफी महंगा है।" दक्षिण रेलवे ने शनिवार को चेन्नई बीच स्टेशन से बेंगलुरू के लिए विशेष ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा की।

बेंगलुरू से चेन्नई बीच रेलवे स्टेशन के लिए विशेष ट्रेन सेवा छह दिसंबर को शुरू होगी।वहीं, एक अधिकारी ने कहा कि चेन्नई में पिछले तीन दिनों से फिशकार्ट और दोपहिया वाहनों से मरीजों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।अपोलो हॉस्पिटल्स इंटरप्राइज लिमिटेड के दक्षिणी क्षेत्र के चिकित्सीय सेवाओं एवं गुणवत्ता की निदेशक एन.सत्यभामा ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ और बिजली कटौती से प्रभावित अन्य अस्पतालों से भी मरीजों को यहां लाया जा रहा है। सत्यभामा ने आईएएनएस को बताया, "कुछ मरीजों को यहां फिशकार्ट से लाया गया है। एक व्यक्ति को उसका भाई मोटरसाइकिल से अस्पताल लेकर आया, क्योंकि बाढ़ की वजह से आवागमन के यही साधन रह गए हैं।"उन्होंने बताया कि शहर में अपोलो हॉस्पिटल्स ने अपने मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित नहीं किया है, जबकि अन्य अस्पतालों से 36 मरीज यहां लाए गए हैं।सत्यभामा ने बताया कि अस्पताल के एक ब्लॉक में पिछले 57 घंटे से और अन्य में 69 घंटे से बिजली की आपूर्ति बाधित है और जेनरेटर की मदद से बिजली उपयोग में लाई जा रही है। 

तमिलनाडु स्वास्थ्य सचिव जे.राधाकृष्णन के मुताबिक, चेन्नई स्थित एमआईओटी अस्पताल से 196 मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है।बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से एमआईओटी के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में दो और तीन दिसंबर के बीच 14 मरीजों की मौत हो चुकी है।सरकारी रोयापेट्टा अस्पताल व श्री रामचंद्र अस्पताल में भी बाढ़ प्रभावित अस्पतालों से मरीजों को लाया जा रहा है। इसी बीच, एक राजनीतिक युद्ध उस वक्त छिड़ गया, जब राहत समाग्रियों पर ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) सदस्यों ने मुख्यमंत्री जे.जयललिता की तस्वीरें चिपकाने के कथित तौर पर प्रयास की खबरें आईं।इस कदम की आलोचना करते हुए पीएके नेता एस रामदॉस ने कहा, "सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों की राहत कार्यो में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वे प्रचार करने में दिलचस्पी ले रहे हैं।"वन मंत्री एम.एस.एम.आनंदन ने हालांकि संवाददाताओं से कहा कि केवल एआईएडीएमके द्वारा भेजी गई राहत सामग्री पर ही स्टिकर चिपकाए गए हैं, अन्य संगठनों की सामग्रियों पर नहीं।भारतीय सेना प्रमुक जनरल दलबीर सिंह ने भी हालात की समीक्षा की और राहत प्रयासों का जायजा लिया।

 

Tags: Flood Relief

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD