Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे रिलीफ कैंप

24 घंटे उपलब्ध करवाई जा रही हैं खाने-पीने की चीजें और डॉक्टरी सहायता

Listen to this article

5 Dariya News

फिरोजपुर , 24 Aug 2019

Last updated on: Aug 24, 2019, 00:00 IST

बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए रिलीफ कैंप वरदान साबित होने लगे हैं, जहां लोगों को 24 घंटे खाने-पीने की चीजें और डॉक्टरी सहायता मुहैया करवाई जा रही है। इन कैंपों के जरिए स्पेशल टीमें पानी में फंसे लोगों के मवेशियों तक पहुंचकर उनके टीकाकरण का काम भी कर रही है। डिप्टी कमिश्नर श्री चंद्र गैंद ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले ही एनडीआरएफ और आर्मी की टीमें लगाकर लोगों को पानी से बाहर निकाला जा चुका है। अब राहत कैंपों के जरिए लोगों की डॉक्टरी सहायता और खाना मुहैया करवाया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर ने जो लोग अभी भी पानी में फंसे हुए हैं, उन तक खाना और दवाईयां पहुंचाने के लिए स्पेशल मोबाइल बोट टीमों का गठन भी कर दिया है। ये टीमें बोट के जरिए पानी में उतरकर लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचा रही हैं। रिलीफ कैंपों में डॉक्टरों की स्पेशल टीम तैनात कर दी गई है, जोकि लोगों को मेडीकल सुविधाएं मुहैया करवा रही है। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण ने बताया कि मक्खू के नजदीकी गांव में परमानेंट स्पेशल मेडीकल टीम तैनात की गई है, जोकि रोटेशन वाइज सभी रिलीफ सेंटर्स में घूमकर जायजा ले रही है। जहां भी कोई मरीज मिलता है, उसे ऑन स्पॉट ट्रीटमेंट दिया जाता है। दवाईयां टीम के पास होती हैं, जोकि मौके पर ही मरीजों को दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मोबाइल मेडीकल टीमें भी गठित की गई हैं, जोकि गांव-गांव जाकर लोगों को मदद पहुंचा रही हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अभी तक आर्मी व सेहत विभाग की मेडीकल टीमें 300 से ज्यादा लोगों को अटेंड कर चुकी हैं, जिन्हें दवाईयां मुहैया करवाई गई हैं।लोगों को खाने-पीने का सामान मुहैया करवाने के लिए गांव में छोटे-छोटे कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों को पैकड फूड वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को पीने का साफ पानी पहुंचाने के लिए भी मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं, जिनके पास पीने वाले पानी की पेटियां रहती हैं, जोकि लोगों तक पहुंचाई जाती हैं।

 

Tags: Flood Relief

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD