Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार 14 पायलेट प्रोजेक्ट तैयार कर रही है : ओमप्रकाश धनखड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 04 Dec 2015

Last updated on: Dec 04, 2015, 00:00 IST

कृषि एवं सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि अब ईजराइल की तर्ज पर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार 14 पायलेट प्रोजेक्ट तैयार कर रही है। इस तकनीक से प्रदेश के किसान को खेत में पानी स्वत: मिलने लगेगा। दस साल की अवधि में इस तकनीक को पूरे प्रदेश में पहुंचाने का काम किया जाएगा।धनखड़ आज गांव कायला में दो करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से सांगा माईनर के नवीनीकरण कार्य की आधारशिला रखने के पश्चात जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को माईनर के साथ लगते खाले और नाले पक्के बनाने के भी निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों को सबसे अधिक मुआवजा राशि देने का काम किया। इसके अलावा अन्य राज्यों की तुलना में अनाज के दाम अधिक दरों पर दिए गए। 

उन्होंने कहा कि किसानों की भलाई के लिए सरकार ने नई मंडियां विकसित करने का निर्णय लिया है।सिंचाई मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में नया गौ संवर्धन कानून लागू कर एतिहासिक निर्णय लिया है। गौ माता की सुरक्षा के लिए प्रदेश में गौ हत्या पर 10 साल की कैद व एक लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान किया है। यदि किसी गाड़ी में गौकशी के लिए गाय पकड़ी जाती है तो सात साल की कैद तथा 50 हजार रुपए जुर्माना तथा उस गाड़ी को नीलाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन लाख गौधन इस समय प्रदेश की विभिन्न गौशालाओं में है और एक लाख 17हजार गाय व नंदी बेसहारा हैं, जिनके लिए 40 अभ्यारण्य बनाए जाएंगे। इनमें से दो अभ्यारण्य भिवानी जिले में बनेंगे, जिनमें एक गांव बडराई में और दूसरा भिवानी शहर में दादरी रोड़ पर बनाया जाएगा।जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री घनश्यादास सर्राफ ने कहा कि पिछले काफी समय से लोग सांगा माईनर में पानी न मिलने से परेशान थे। इस माइनर के बनने के बाद कायला, सांगा, बडाला, धारेडू़, बामला, नौरंगाबाद, कोंट, उमरावत और पूर्णपुरा के किसानों को सीधा लाभ होगा। 

उन्होंने कृषि मंत्री के समक्ष विभिन्न गांवों की गलियां, सड़कें, पुलिया व ग्राम सचिवालय बनवाने की मांग की, जिस पर कृषि मंत्री ने तुरंत स्वीकृति की मुहर लगा दी।इस मौके पर ग्रामीणों ने कृषि मंत्री व जनस्वास्थ मंत्री का फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक बिशंभर वाल्मीकि, चेयरमैन भवानी प्रताप, जिला प्रधान ताराचंद अग्रवाल, शंकर धूपड़, ओमप्रकाश मान, नंदराम धानिया, सियाराम जांगड़ा, अजय परमार, डॉ. बलवान सांगवान, संजय कायला, जगदीप सांगवान, सतेंद्र परमार व एसडीएम सतपाल सिंह, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता जगमोहन सिंह, अधीक्षक अभियंता गुलाब सिंह नरवाल, कार्यकारी अभियंता दलीप कुमार, आरके भोडवाल, संजय कायला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Tags: Om Parkash Dhankhar , Ghanshyam Saraf

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD