Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

दिल्ली : विधायकों की वेतन-वृद्धि को अजय माकन ने अवैध बताया

अजय माकन
अजय माकन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Dec 2015

Last updated on: Dec 04, 2015, 00:00 IST

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली के विधायकों का वेतन बढ़ाए जाने की आलोचना की। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की मंजूरी लिए बिना मात्र एक धन विधेयक पारित कर विधायकों का वेतन 400 फीसदी बढ़ाना अवैध है। माकन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "आप सरकार ने दिल्ली के विधायकों का वेतन 400 फीसदी तक बढ़ा दिया है। उन्हें अब यात्रा भत्ता सहित प्रतिमाह 2.60 लाख रुपये वेतन मिलेगा। यही नहीं, प्रतिवर्ष 10 फीसदी की बढ़ोतरी भी होगी। इसका मतलब कि पांच साल के अंत तक प्रति विधायक सालाना पचास लाख रुपये।"

दिल्ली विधानसभा में कुल 70 विधायक हैं। आप के 57 और 3 भाजपा के। लगातार 15 साल राज करने वाली कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा, "यदि आप का कोई विधायक प्रतिवर्ष सलाना आधा करोड़ रुपये वेतन लेगा तो उसे धिक्कार है। इस पार्टी को अब अपना नाम वीवीआईपी पार्टी रख लेना चाहिए, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि एक वीवीआईपी को भी इतना वेतन मिलता होगा।"माकन ने कहा, "चूंकि यह धन विधेयक है और विधायकों के वेतन में 400 फीसदी की बढ़ोतरी होने जा रही है, इसलिए इसे राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद ही पारित किया जाना चाहिए था। आप सरकार गैर कानूनी कार्यो के लिए प्रतिबद्ध है।"

तीन सदस्यीय कमेटी ने दिल्ली के विधायकों के वेतन में भारी बढ़ोतरी की सिफारिश की थी। इस विधेयक को अंतिम मंजूरी के लिए अब केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।आप नेता आशुतोष ने विधायकों का वेतन बढ़ाए जाने को तर्कसंगत और जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि कम वेतन और लूट-खसोट। अब तक यही होता रहा है। महंगाई काफी बढ़ गई है, इसलिए वेतन-वृद्धि जरूरी थी। ईमानदारी से काम करने वालों का वेतन ज्यादा होना ही चाहिए। कांग्रेस और भाजपा को लूट-खसोट की आदत पड़ी हुई है। उनके मौजूदा और पूर्व विधायकों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए, ताकि पता लग सके कि मामूली वेतन पाकर वे धन-कुबेर कैसे बन गए।

 

Tags: Ajay Maken

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD