पंजाब के मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज कहा कि पंजाब कांग्रेस के बहुत से अहम लीडर व सरबत खालसा में मौजूदगी ने इस बात को साबित कर दिया है कि कांग्रेस पंजाब में फिर से खराब दिन वापिस लाने के लिए विरोधी शक्तियों को समर्थन दे रही है।आज यहां संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य मंत्री ने पंजाब की अमन व शांति को खराब करने के लिए कांग्रेस की तरफ से बनाई जा रही योजनाओं की निंदा की। उन्होंने कहा कि यहां एक तरफ पूर्व कांग्रेसी विधायक रमनजीत सिंह सिक्की जैसे विरोधी शक्तियों के साथ मंच पर उपस्थिति देते हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह उन के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि इस के साथ ही यह बात भी सामने आती है कि पंजाब कांग्रेस प्रदेश की अमन व शांति को भंग करने के लिए इस तरह की साजिशों को पूरा करने में लगी हुई है।
एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्य मंत्री ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश ने सम्पूर्ण विकास किया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के पास कोई एक विकास कार्य दिखाने के लिए नहीं है जो यह सिद्ध कर सकता हो कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पंजाब का विकास करवाया। जब कि अकाली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान बहुत बड़े- बड़े प्रोजैक्ट शुरू किए गए हैं जिसके कारण प्रदेश में हुआ विकास नजर आने लगा है।एक अन्य प्रश्र का जवाब देते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंजाब में नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह हकीकत है कि पंजाब प्रदेश में एक ग्राम भी नशे की पैदावार नहीं होती और यह नशा सीमापार से पंजाब में आता है। उन्होंने कहा कि इसलिए प्रदेश सरकार ने नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
इस से पहले गांव चंबा कलां, करमुवाल, चौहला साहिब, मोहनपूरा व ब्रह्मपुरा मं संगत दर्शन में मुख्य मंत्री ने कहा कि संगत दर्शन प्रदेश सरकार का एक अहम प्रोग्राम है जिसके चलते लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम सूबे के विकास को आगे लेकर जाने में बहुत बढिया रहा है और सीधे रुप से सरकारी काम काज पर भी निगरानी रहती है। उन्होंने कहा कि संगत दर्शन इस तरह का प्रोग्राम है जिसका उद्देश्य प्रदेश का विकास व लोगों की खुशहाली को यकीनी बनाना है।कांग्रेसियों पर निशाना लगाते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सत्ता का दुरउपयोग किया है और अपने निजी हित के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई भी मुख्य मंत्री कभी भी गांव गांव में पहुंच कर लोगों से नहीं मिला , जिसके साथ लोगों की समस्याओं का निपटारा हो सके। उन्होंने कहा कि इसके उलट वह हमेशा गांव गांव में संगत दर्शन करते हैं ताकि लोगों की समस्याओं का हल मौके पर ही निकाला जा सके।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में आयोजित की जा रही सदभावना रैलियों में वह अपना समर्थन दें। उन्होंने कहा कि सदभावना रैलियां आयोजित करने का उद्देश्य पंजाब में अमन शांति का पैगाम फैलाना है । उन्होंने कहा कि माझे क्षेत्र की रैली 14 दिसंबर को गोईंदवाल साहिब में की जाएगी । जिसमें लोगों को अमन शांति व भाईचारे को मजबूत करने की अपील की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य मंत्री जी की तरफ से 3.5 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे चौहला साहिब के अति आधुनिक खेल स्टेडियम का नीव पत्थर भी रखा गया।
विधान सभा क्षेत्र खंडुर साहिब की पंचायत के साथ मुलाकात करके उनकी समस्याओं का मौके पर निपटारा करने व अलग अलग विकास कार्यो के लिए करीब 30 करोड़ रुपए की राशी जारी करने का धन्यवाद करते हुए जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा सीनियर उपाध्यक्ष शिरोमणी अकाली दल व पार्लीमेंट सदस्य ने कहा कि मुख्य मंत्री स. बादल ने हमेशा पंजाब के लोगों के हित को सामने रखा है और लोगों की समस्याओं को अपना समझते हुए हल किया है, जब कि देश पर लम्बे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान पंजाब की जनता को दोनों हाथों से लूटा है।
इस अवसर पर स. रविन्द्र सिंह ब्रह्मपुरा चेयरमैन जिला योजना कमेटी, मुख्य मंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री केजीएस चीमा व श्री अजोए शर्मा , श्री डीएस चीमा चीफ इंजीनियर जल सप्लाई व सैनीटेशन पटियाला, जिलाधीश स. बलविन्द्र सिंह धालीवाल, श्री लोक नाथ आंगरा आईजी, डीआईजी श्री कुंवर विजय प्रताप सिंह, शिरोमणी अकाली दल के जिला प्रधान स. अलविन्द्रपाल सिंह, स. अमरीक सिंह पखोके, स. गुरबचन सिंह करमुवाला, डा. अन्नू प्रीत कौर एसडीएम तरनतारण, स. गुरशरण सिंह छीना डिप्टी डायरैक्टर बागवानी, स. मनजीत सिंह जिला भलाई अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (सै.) स. परमजीत सिंह, डीईओ एैलीमेंटरी स. यशपाल सिंह, एक्सईएन पीडब्लयूडी स. दलजीत सिंह, ठेकेदार विरसा सिंह, ड्रेन विभाग के एक्सईएन स. गुरमुख सिंह, स. दविन्द्र सिं रंधावा एक्सईएन मंडी बोर्ड व अन्य उपस्थित थे।