Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

श्री हजूर साहिब से श्री आनंदपुर साहिब तक राष्ट्रीय राजमार्ग को गुरु गोबिंद सिंह मार्ग घोषित किया जाए: सुखबीर सिंह बादल

इसके अलावा चंडीगढ़-खरड़-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग 95 को चार से छह लेन करने का शीघ्र अनुमोदन हो

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Nov 2015

Last updated on: Nov 30, 2015, 00:00 IST

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर श्री अबचल नगर हजूर साहिब नांदेड़ महाराष्ट्र से श्री आनंदपुर साहिब तक के राष्ट्रीय राजमार्ग को श्री गुरु गोबिंद सिंह मार्ग घोषित करने को कहा है।राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के विषय में राज्य की मांग आगे रखते हुए श्री बादल ने उन विभिन्न सड़क परियोजनाओं को सामने रखा जिन्हें शीघ्र ही पूरा किया जाना आवश्यक है। बैठक के  दौरान उप मु यमंत्री ने चंडीगढ़-खरड़-लुधियाना खंड को चार और छह लेन करने की परियोजना के शीघ्र अनुमोदन की मांग रखते हुए कहा कि, एनएच 95 के इस हिस्से में भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है और आवश्यक मंजूरियां भी प्राप्त की जा चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लांडरा-मूणक रोड बॉया सरहिंद-पटियाला बाईपास-समाना-पातड़ां-मूणक जिसे हाल ही में एनएच 148 बी और एनएच 205 ए के माध्यम से जोड़ा गया है, इसे भी राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित किया जाए।  इसके अलावा, प्रस्तावित बंगा-गठशंकर-आनंदपुर साहिब-नैना देवी, गुरदासपुर-डेरा बाबा नानक-अजनाला-अमृतसर-भीखीविंड-खेमकरण, जीरा फिरोजपुर-मुक्तसर साहिब-मलोट रोड, मोगा-हरिके-खालड़ा, पटियाला-पिहोवा सड़क हरियाणा सीमा तक, अबोहर-हनुमानगढ़ राजस्थान सीमा तक, अबोहर-सितोगुनू-डबवाली के सामरिक / आर्थिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए इन सड़कों को पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग के दायरे में लिया जाना चाहिए।

श्री बादल ने गडकरी के समक्ष लुधियाना में लाडोवाल सीड फार्म के पास एनएच -1 केसाथ एनएच -95 को जोडऩे वाले लाडोवाल बाईपास को फोर लेन करने, एनएच-95 पर लुधियाना शहर में समराला चौक से नगर निगम लुधियाना की सीमा तक एलीवेटिड परियोजना को मंजूरी प्रदान करने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश जारी करने की मांग भी श्री गडकरी के समक्ष रखी है। इसी प्रकार रोपड़-फगवाड़ा रोड के लिए भूमि भी उपलब्ध है और स ाी प्रकार की मंजूरियां भी मिल चुकी हैं। उप मु यमंत्री ने मानसा जिले में मोड़, बठिंडा, फरीदकोट और अमृतसर में विचाराधीन चार रेलवे ओवर ब्रिज के अनुमान पास करने की मांग भी की है।

नकोदर-मोगा-बरनाला-मानसा-झूनीर-सरदूलगढ़ रोड, जालंधर-कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी-गिदड़पिंडी, मुदकी-रामपुरा फूल और रिफाइनरी सड़क तक रामपुरा-तलवंडी साबो सड़क को चौड़ा करने के संबंध में राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत अनुमानों की मंजूरी की जरूरत पर भी उप मु यमंत्री ने बल दया है। श्री बादल ने वर्ष 2015-16 के  लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (पीआर) के तहत वित्तीय आवंटन को 31. 91 करोड़ रुपये से बढ़ाकर कर कम से कम 90 करोड़ रुपये करने की मांग रखी है।केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने उपमु यमंत्री की मांगों को धैर्यपूर्वक सुना और जल्द से जल्द व सहानुभूतिपूर्वक उन पर गौर करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा लंबित परियोजनाओं की मंजूरी में तेजी लाई जाएगी।

 

Tags: Sukhbir , Sukhbir Singh Badal , NITISH GADKARI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD