उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के घने जंगल वाले वनिगाह क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों की छिपे आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई। श्रीनगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मुठभेड़ इसी इलाके में आतंकवादियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में कर्नल संतोष महादिक के शहीद होने के बाद शुरू हुई।"अधिकारी ने कहा, "सुरक्षाबलों ने जंगल के इलाके की घेराबंदी की है और पैरा कमांडो एवं हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है, ताकि छिपे आतंकवादी वहां से भाग न पाएं।"