Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके

 

ऑपरेशन शिवशक्ति : पुंछ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया, तीन हथियार बरामद

Crime News JK, Crime News, Srinagar, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Poonch, Operation Shivshakti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुंछ , 30 Jul 2025

Last updated on: Jul 31, 2025, 14:36 IST

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक सफल आतंकवाद-रोधी अभियान चलाया। इस अभियान को 'ऑपरेशन शिवशक्ति' नाम दिया गया है। इस ऑपरेशन में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है, जो सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।  

इस ऑपरेशन में तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की सटीक और समन्वित खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। एक्स पोस्ट में लिखा है, "हमारी सतर्क सेना ने सटीक टारगेट के साथ त्वरित कार्रवाई से आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।"

यह अभियान बुधवार सुबह शुरू हुआ और अभी भी जारी है। सेना ने बताया कि यह ऑपरेशन उनकी अपनी खुफिया इकाइयों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के समन्वय से संचालित किया गया, जिसके कारण यह सफल रहा। इससे पहले, सोमवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन में 3 आतंकवादियों को मार गिराया था।

इन आतंकियों में एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सुलेमान भी शामिल था। इसके अलावा, दो अन्य आतंकी, अफगान और जिब्रान भी लश्कर के 'ए' ग्रेड के आतंकवादी थे। आतंकी सुलेमान पहलगाम और गगनगीर आतंकी हमले में लिप्त था। भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन महादेव' के तहत इन तीन आतंकियों को ढेर किया। 

लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जानकारी दी कि इन तीनों आतंकवादियों ने ही पहलगाम की घटना को अंजाम दिया था। अमित शाह ने सदन में आतंकियों की पहचान से जुड़े तथ्य बताए थे। इसके अलावा, पहलगाम हमले में इन आतंकियों के शामिल होने की पुष्टि एफएसएल चंडीगढ़ में घटनास्थल से बरामद हुए कारतूसों के मिलान के बाद हुई।

 

Tags: Crime News JK , Crime News , Srinagar , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Poonch , Operation Shivshakti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD