Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

270 करोड़ रुपये की लागत से बिस्त दुआब कैनाल का होगा नवीनीकरण-शरणजीत सिंह ढिल्लों

847 गांवों के किसानों को सिंचाई का होगा लाभ, नवीनीकरण का कार्य 30 जून, 2016 तक संपूर्ण करने के आदेश

270 करोड़ रुपये की लागत से बिस्त दुआब कैनाल का होगा नवीनीकरण-शरणजीत सिंह ढिल्लों
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Nov 2015

Last updated on: Nov 18, 2015, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों को कृषि के लिए नहरी पानी मुहैया करवाने हेतू बड़ा फैसला लेते हुये रूपनगर हैडवक्र्स से निकलती बिस्त दुआब कैनाल के नवीनीकरण को मंजूरी दे दी है और इस प्रोजेक्ट का कार्य दिसंबर, 2015 से आरंभ हो जायेगा। यह जानकारी पंजाब के सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने  यहां एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दी।ढिल्लों ने बताया कि राज्य सरकार में 1882 में बनी सरहिन्द नहर के पुराने सिस्टम में सुधार करते हुये बिस्त दुआब कैनाल नहर का नवीनीकरण करने का फैसला किया है और इस प्रोजेक्ट पर 270 करोड़ रुपये खर्चे जा रहें हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के संपूर्ण होने से जिला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), कपूरथला, जालंधर जिलों के 847 गांवों के किसानों को नहरी पानी की सिंचाई का सीधे तौर पर लाभ होगा। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट को 30 जून, 2016 तक पूरा करने के हुक्म यिे गये हैं ताकि राज्य के किसानों को कम से कम समय में सिंचाई सुविधांए दी जा सकें। 

ढिल्लों ने बताया कि बिस्त दुआब कैनाल सिस्टम पुराना होने के कारण पूरा पानी नही ले रहा था इसलिए इस प्रोजेक्ट को मंजूर कर शीघ्र पूरा करने के आदेश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि नवीनीकरण का कार्य संपूर्ण होने से बिस्त दुआब कैनाल की क्षमता बढ़ेगी और पंजाब की सिंचाई प्रतिशत मौजूदा 28 से 30 बढ़कर 40 प्रतिशत तक पहुंच जायेंगी।सिंचाई मंत्री ने आगे बताया कि बिस्त दुआब कैनाल अधीन 35000 एकड़ रकबा सिंचाई अधीन है और इसके नवीनीकरण के बाद 2 लाख एकड़ रकबा सिंचाई अधीन आ जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्य के अन्य सिंचाई प्रौजेक्टों के लिए माननीय मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने 918 करोड़ रुपये के विशेष फंड जारी करने का मामला पहले ही केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है जिसकी मंजूरी शीघ्र मिल जायेगी।सिंचाई विभाग के सचिव स. काहन सिंह पन्नू ने बताया कि पंजाब में लगभग 28 प्रतिशत रकबे को नहरी पानी मिलता है और बिस्त दुआब कैनाल के इस नवीनीकरण से जहां इस नहर के पानी की क्षमता बढ़ेगी वहीं राज्य के किसानों को सिंचाई की और अधिक सुविधांए मिलेंगी उन्होंने बताया कि 270 करोड़ के अलग प्रोजेक्ट के तहत बिस्त दुआब कै नाल के रजबाहे को भी सुधारा जायेगा। इस अवसर पर स. सहज प्रीत सिंह मांगट औ एस डी, सिंचाई विभाग के समस्त मुख्य अभियंता और अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Sharanjit Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD