Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हिमाचल प्रदेश में 5,000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 16 Nov 2015

Last updated on: Nov 16, 2015, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश में 5,000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को ध्यान में रखते हुए दिया गया, जो इस वित्त वर्ष का मुख्य लक्ष्य है। एक सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि 2015-16 के दौरान आजीविका मिशन के तहत मुख्य जोर सामाजिक एकजुटता, संस्था निर्माण, राष्ट्रीयकरण और मानव संसाधन रचना पर दिया गया।प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य गरीब परिवारों तक पहुंचना और उनका तब तक लालन-पालन करना है, जब तक कि वे गरीबी मुक्त न हो जाएं। यह मिशन राज्य में 2013 में शुरू हुआ और इस साल निधि प्रबंधन के तहत 5,542 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत 9,146 स्वयं सहायता समूहों के जरिये गरीबी रेखा से नीचे और गरीब परिवारों की करीब 50,000 महिलाओं को शामिल किया गया है।यह कार्यक्रम कुछ चयनित खंडों-कंडाघाट, मंडी सदर, नूरपुर, हरोली और बसंतपुर में चलाया गया है, जबकि बाकी गैर-गहन खंडों में यह कार्यक्रम आंशिक रूप से चालू है।केंद्र सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए अब तक 1,496.98 लाख रुपये की मंजूरी दी है। इसमें राज्य सरकार का योगदान 333 लाख रुपये का है।इस कार्यक्रम के दायरे में पहले गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को लाया जाएगा।

 

Tags: Spokesperson Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD