Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

जंगली जानवरों द्वारा नुकसान के कारण राहत दरों में वृद्धि के संबंध में अधिसूचना जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 Sep 2018

Last updated on: Sep 24, 2018, 00:00 IST

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सूचित किया है कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 में परिभाषित जंगली जानवरों द्वारा मनुष्यों और घरेलू पशुओं के नुकसान की राहत दरों में वृद्धि की है। इस आशय के लिए संशोधित अधिसूचना राज्य सरकार द्वारा जारी की गई है।प्रवक्ता ने बताया कि मानवीय मौत के मामलों में बढ़ी हुई राहत राशि  चार लाख रुपये होगी। स्थायी विकलांगता के मामलों में राहत राशि दो लाख रुपये तथा गंभीर चोटों के मामलों में 75,000 रुपये तथा सरल चोट के मामले में राहत राशि उपचार की वास्तविक लागत के अनुसार देय होगी तथा जिसमें अधिकतम 15000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।मानव जीवन के नुकसान के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गंभीर चोट, आंशिक और स्थायी अक्षमता के मामले में प्रमाण पत्र राहत राशि के लिए दिशा-निर्देश होंगे।घोड़ा, खच्चर, भैंस, बैल, याक और ऊंट के नुकसान के मामले में दावा भी प्रदान किया जाएगा और राहत राशि 30,000 रुपये होगी, जर्सी गाय के नुकसान और क्रॉस नस्ल के मामले में राहत राशि 15,000 रुपये गाय, गधे, चुरु, चुरी और पश्मिना बकरी के नुकसान की स्थिति में 6,000 रुपये प्रदान किये जाएंगे। भेड़, बकरी, सुअर, भैंस के कट्टों, जर्सी गाय और अन्य सभी नस्लों के याक घोड़े, ऊंट, चुरी, गधे, पश्मिना बकरी, भेड़ और बकरी राशि के नुकसान के मामले में क्रमशः 3000 और 1500 रुपये प्रदान किये जाएंगे।जंगली जानवरों के कारण होने वाले मवेशियों के नुकसान का सत्यापन पंचायत प्रधान व उप प्रधान व पटवारी के द्वारा किया जा सकेगा। जंगली जानवरों द्वारा मनुष्यों और घरेलू पशुओं के लिए होने वाले नुकसान के कारण राहत दावों के सभी मामलों को मंजूरी देने का अंतिम अधिकार हिमाचल प्रदेश में सभी जिला वन अधिकारियों के पास होगा।प्रवक्ता ने बताया कि सभी निर्धारित दरों को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

 

Tags: Spokesperson Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD